Breaking News

कानपुर देहात-बिकरू कांड – बचाव पक्ष का अभियोजन गवाह से जिरह का अवसर समाप्त

बिकरू कांड – बचाव पक्ष का अभियोजन गवाह से जिरह का अवसर समाप्त

उपरोक्त मामले की एंटी डकैती कोर्ट श्री अमित मालवीय की अदालत में चल रही है सुनवाई

.

माननीय न्यायालय ने उपरोक्त मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 अप्रैल 2024 की तिथि की है मुकर्रर

कानपुर देहात….बिकरू कांड के मुख्य मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है।शुक्रवार को अदालत ने बचाव पक्ष के अभियोजन गवाह से जिरह न करने पर उसका जिरह का अवसर समाप्त कर दिया है। अब अदालत ने सुनवाई के लिए 2 अप्रैल की तिथि नियत की है।
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे ।मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है।मामले में अभियोजन गवाह दरोगा कुंवरपाल से कुछ आरोपियों की ओर से बचाव पक्ष ने जिरह पूरी की थी वहीं कई आरोपियों की ओर पिछली कई तिथियों से गवाह से जिरह नहीं की जा रही है।सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रशांत कुमार मिश्रा व विकास सिंह ने बताया कि मामले में दयाशंकर,शिव तिवारी , विष्णुपाल उर्फ जिलेदार,रामसिंह,गोपाल सैनी,हीरू दुबे सहित इक्कीस आरोपियों की ओर से अभियोजन गवाह से जिरह के लिए अदालत ने बचाव पक्ष को कई अवसर प्रदान किए इसके बावजूद बचाव पक्ष की ओर से जिरह नहीं की गई।इसे अदालत ने गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए कई तिथियों से बचाव पक्ष के जिरह के लिए उपस्थित न होने पर उसका जिरह का अवसर समाप्त कर दिया है। अब अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए 2 अप्रैल की तिथि नियत की है।इस दौरान सभी आरोपी अदालत में उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *