शहर के जालौन रोड पर तमंचा,कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
औरैया। कोतवाली औरैया पुलिस ने शुक्रवार को जालौन रोड स्थित पैगम्बरपुर तिराहे के पास से एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नारायनपुर पुलिस चौकी के पास निवासी रिषभ गौतम उर्फ बादशाह (24) पुत्र हरिओम उर्फ कल्लू के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली में मुकदमा संख्या 689/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार,आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी आर्म्स एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार और कांस्टेबल सुभाष चौधरी शामिल रहे।
Sach Ke Karib
