Breaking News

श्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कानपुर देहात में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया सच के करीब विजय शंकर कौशल 25 नवम्बर 2026 कानपुर देहात

विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कानपुर देहात में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

सच के करीब
विजय शंकर कौशल
25 नवम्बर 2026
कानपुर देहात

कानपुर देहात के लिए उत्साहित करने वाली खबर यह है कि स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कानपुर देहात के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बुधवार को किया गया

इस वर्ष 2026 की थीम “One Health, One Action: Prevent AMR Now” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक एवं अनुचित उपयोग से उत्पन्न होने वाले खतरों के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा इनके विवेकपूर्ण उपयोग को प्रोत्साहित करना था

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अम्बरीस कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रोशनी अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को एंटीबायोटिक प्रतिरोध के गंभीर परिणामों के बारे में जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की रोकथाम का संदेश दिया

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अम्ब्रीश कुमार गुप्ता ने कहा कि एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस वर्तमान समय की एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती है। एंटीबायोटिक दवाओं का बिना चिकित्सकीय परामर्श सेवन, अनावश्यक उपयोग तथा निर्धारित उपचार को अधूरा छोड़ना इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं।

डाक्टर अम्बरीस कुमार गुप्ता ने कहा कि इस समस्या की रोकथाम के लिए चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, विद्यार्थियों एवं आमजन की सामूहिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

मेडिकल कॉलेज के इस कार्यक्रम में मानव स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के परस्पर संबंध को रेखांकित करते हुए वन हेल्थ (One Health) दृष्टिकोण के महत्व पर विशेष बल दिया गया

कार्यक्रम का आयोजन एवं समन्वय माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. श्वेता शर्मा एवं विभागीय टीम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों, चिकित्सकों एवं एमबीबीएस विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की

इस जागरूकता अभियान के माध्यम से समाज को संदेश दिया गया कि “एंटीबायोटिक का सही उपयोग ही भविष्य में इनकी प्रभावशीलता बनाए रखने की कुंजी है।”

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *