Breaking News

एक दशक से अधूरी सड़क, गहरे गड्ढों में गुम विकास के दावे फेल -फोरलाइन सड़क भी अधूरी सेंगर नदी पुल भी एक दशक से पड़ा अधूरा -मुख्य मार्ग पर देवरपुर व शेरपुर सरैया के सामने करीब 5 -5 सौ मीटर सड़क बदहाल -फोरलेन नहर के आसपास छूटा निर्माण कार्य बना मुसीबत फफूँद,औरैया। औरैया-फफूंद मुख्य मार्ग पर देवरपुर सरैया गांव के

– एक दशक से अधूरी सड़क, गहरे गड्ढों में गुम विकास के दावे फेल
-फोरलाइन सड़क भी अधूरी सेंगर नदी पुल भी एक दशक से पड़ा अधूरा
-मुख्य मार्ग पर देवरपुर व शेरपुर सरैया के सामने करीब 5 -5 सौ मीटर सड़क बदहाल -फोरलेन नहर के आसपास छूटा निर्माण कार्य बना मुसीबत

फफूँद,औरैया। औरैया-फफूंद मुख्य मार्ग पर देवरपुर सरैया गांव के सामने सड़क की बदहाली राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। हालात यह हैं कि वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरते समय बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में सरकार के गड्ढामुक्त सड़क के दावे भी सवालों के घेरे में हैं। इतना ही नहीं औरैया- फफूंद फोरलेन ग्राम पढींन के समीप बना सेंगर नदी निर्माणाधीन पुल एक दशक से अधूरा पड़ा हुआ है। जिसको लेकर जनता जनार्दन की चर्चाएं कर रही है।
बताया जाता है कि करीब दस वर्ष पहले सपा सरकार के कार्यकाल में औरैया से बिधूना तक सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। हालांकि, निर्माण के दौरान कुछ स्थानों पर काम अधूरा रह गया था। देवरपुर सरैया गांव के सामने नहर के आसपास भी सड़क का एक हिस्सा निर्माण से छूट गया, जो आज तक लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 500 मीटर के इस हिस्से में सड़क की स्थिति बेहद खराब है और गहरे गड्ढों के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है।
एक दशक बीता,लेकिन नहीं भरे गए गड्ढे
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश में भाजपा सरकार को करीब एक दशक होने जा रहा है, लेकिन देवरपुर व शेरपुर सरैया गांव के सामने सड़क की समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि इतने वर्षों में सड़क के गड्ढों को भरने तक की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। अधूरे निर्माण और बदहाल सड़क के कारण रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों, दोपहिया वाहन चालकों और अन्य राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दुर्घटनाओं का खतरा, जिम्मेदारों की अनदेखी पर सवालसड़क पर बने गहरे गड्ढे कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराए जाने से लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क की हालत देखकर ऐसा नहीं लगता कि इसकी सुध लेने वाला कोई है। गड्ढामुक्त सड़क के दावे धरातल पर बेअसर
सरकार की ओर से सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन देवरपुर सरैया गांव के सामने सड़क की स्थिति इन दावों की हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब मुख्य मार्ग पर वर्षों से अधूरा निर्माण और गहरे गड्ढे बने हुए हैं, तो आम जनता को राहत कैसे मिलेगी?
स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन और संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि देवरपुर सरैया गांव के सामने नहर के आसपास छूटे सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराया जाए तथा करीब 500-500 मीटर के क्षतिग्रस्त हिस्से की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जाए। गड्ढा मुक्त सड़क का आश्वासन हुआ हवा-हवाई जनता जनार्दन का कहना है कि सरकार बनते ही माननीय मुख्यमंत्री ने जनता को आश्वासन दिया था कि माह जून तक प्रदेश की सड़कें गड्ढा में मुक्त हो जायेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित भी किया था, लेकिन यह आश्वासन हवा- हवाई होता नजर आ रहा है। लोगों को उम्मीद है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई करेंगे,जिससे राहगीरों को राहत मिले और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।

About sach-editor

Check Also

नगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना हेतु 03 दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ। राजकीय महाविद्यालय, अकबरपुर में आयोजित हुआ फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम। जिलाधिकारी ने जनगणना के महत्व, उपयोगिता एवं कार्य की संवेदनशीलता पर विस्तार से डाला प्रकाश। प्रशिक्षुओं से पूरी निष्ठा, सजगता एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का किया आह्वान।

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना हेतु 03 दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *