Breaking News

कठिन परिश्रम का मिला सम्मान : कानपुर देहात में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवम यादव ने विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक उपनिरीक्षक (मिनिस्ट्रियल) के पद पर प्राप्त की पदोन्नति। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में पुलिस कर्मियों को आत्मविकास एवं कैरियर उन्नयन के लिए निरंतर प्रोत्साहित किए जाने की भावना के अनुरूप जनपद कानपुर देहात में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री शिवम यादव ने अपनी लगन, परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के बल पर सहायक उपनिरीक्षक (मिनिस्ट्रियल) की विभागीय परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करते हुए कानपुर जोन में एकमात्र पदोन्नति प्राप्त कर जनपद एवं विभाग का गौरव बढ़ाया है।

➡️ कठिन परिश्रम का मिला सम्मान : कानपुर देहात में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवम यादव ने विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक उपनिरीक्षक (मिनिस्ट्रियल) के पद पर प्राप्त की पदोन्नति।

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में पुलिस कर्मियों को आत्मविकास एवं कैरियर उन्नयन के लिए निरंतर प्रोत्साहित किए जाने की भावना के अनुरूप जनपद कानपुर देहात में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री शिवम यादव ने अपनी लगन, परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के बल पर सहायक उपनिरीक्षक (मिनिस्ट्रियल) की विभागीय परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करते हुए कानपुर जोन में एकमात्र पदोन्नति प्राप्त कर जनपद एवं विभाग का गौरव बढ़ाया है।

आज दिनांक 30.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान श्री शिवम यादव के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने उनके समर्पण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि वे आगे भी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर विभाग की गरिमा को और अधिक बढ़ाएंगे।

कानपुर देहात पुलिस परिवार की ओर से श्री शिवम यादव को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। यह सफलता विभाग के अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, सतत परिश्रम एवं लगन से प्रत्येक लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *