Breaking News

मधुमक्खी पालन के 90 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित कानपुर देहात।  जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बल्देव प्रसाद ने जनपद के कृषकों को सूचित किया है कि उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित एवं बढ़ावा देने के उद्देश्य से वैज्ञानिक ढंग से मौनपालन के लिए 90 दिवसीय (तीन माह) निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मधुमक्खी पालन के 90 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

कानपुर देहात।

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बल्देव प्रसाद ने जनपद के कृषकों को सूचित किया है कि उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित एवं बढ़ावा देने के उद्देश्य से वैज्ञानिक ढंग से मौनपालन के लिए 90 दिवसीय (तीन माह) निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र 16 सितम्बर 2026 से 15 दिसम्बर 2026 तक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, सहारनपुर एवं बस्ती तथा अधीक्षक राजकीय उद्यान, प्रयागराज में संचालित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण विभाग द्वारा निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को अपने ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं स्वयं करनी होंगी।
प्रशिक्षण में पुरुष एवं महिलाएं, सभी वर्गों के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार संयुक्त निदेशक, औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, सहारनपुर/बस्ती अथवा अधीक्षक, राजकीय उद्यान, प्रयागराज के कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र पर दिनांक 16 सितम्बर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र के साथ दो संभ्रांत व्यक्तियों अथवा राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रदत्त चरित्र प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन, माती, कमरा संख्या-312, कानपुर देहात में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल नंबर 7652024326 एवं 6392626116 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

About sach-editor

Check Also

शासकीय धनराशि के दुरुपयोग पर जिलाधिकारी की सख्ती, ग्राम प्रधान पद से हटाई गईं ग्राम प्रधान एवं तत्कालीन सचिव से ₹6.53 लाख की वसूली के आदेश, एडीओ पंचायत को प्रशासक की जिम्मेदारी वित्तीय अनियमितता की जांच में ग्राम प्रधान एवं तत्कालीन सचिव दोषी पाए गए ग्राम प्रधान की प्रशासनिक एवं वित्तीय शक्तियां पूर्व में की गई थीं प्रतिबंधित, सचिव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी हुई

शासकीय धनराशि के दुरुपयोग पर जिलाधिकारी की सख्ती, ग्राम प्रधान पद से हटाई गईं ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *