Breaking News

औरैया शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के

नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार,लड़की सकुशल बरामद

औरैया

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत औरैया पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी औरैया अशोक सिंह के पर्यवेक्षण में कोतवाली औरैया पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गनेश गुप्ता, कांस्टेबल पंकज कुमार व महिला कांस्टेबल सुषमा की टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त रोहित सिंह पुत्र लेजम सिंह, निवासी गुलाबपुर भौरा, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 19 वर्ष को भाऊपुर ओवरब्रिज हाईवे के सर्विस लेन किनारे स्थित एक मंदिर के पास से सुबह करीब 9:30 बजे हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम ने मौके से 16 वर्षीय अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली औरैया में मु.अ.सं. 590/2024, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत के बीच माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *