Breaking News

औरैया-फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के साथ किया गिरफ्तार

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के साथ किया गिरफ्तार

 

 

औरैया … जनपद की सदर कोतवाली पुलिस ने एकनफऱ अभियुक्त को एक अदद गाडी स्विफ्ट डिजायर न0 यू0पी0 81 ए0पी0 1438 सहित गिरफ्तार कर लिया . मालूम हो कि मंगलवार को पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया दिगम्बर कुशवाहा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी औरैया महेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में निरीक्षक क्राइम ब्रान्च रवि श्रीवास्तव व निरीक्षक सत्यप्रकास सिंह मय हमराह हे0का0 178 संतोष दीक्षित व हे0का0 विजय कुमार ने मु0अ0सं0 688/23 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि व 66डी आईटी एक्ट में वाछिंत एकनफर अभियुक्त वसीम खान पुत्र बाबूखान निवासी मिर्जापुर सिया थाना जवां जिला अलीगढ उम्र करीव 28 वर्ष को साईं मन्दिर के पास इटावा रोड पर से समय करीब 13.36 बजे गिरफ्तार कर लिया… पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त को कड़ी सुरक्षा में माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है…. पुलिस ने बताया कि-अभियुक्त द्वारा वादिनी के साथ फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर धोखाधड़ी की थी… उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में निरीक्षक क्राइम ब्रान्च रवि श्रीवास्तव क्राइम ब्रान्च,निरीक्षक सत्यप्रकास सिंह क्राइम ब्रान्च,. हे0का0 178 संतोष दीक्षित क्राइम ब्रान्च,हे0का0 विजय कुमार क्राइम ब्रान्च का सराहनीय योगदान रहा….

गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 688/23 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि व 66डी आईटी एक्ट थाना कोतवाली जनपद औरैया

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *