Breaking News

औरैया औरैया में भी छांगुर पीर बाबा के धर्मांतरण का खेल

औरैया

औरैया में भी छांगुर पीर बाबा के धर्मांतरण का खेल

इस्लामिक मुल्क बनाने की बात करता था दिवंगत मेराज अंसारी

जनपद निवासी युवती को जैनब दिया नाम, तीन महीने कैद में रखा

अजीतमल,औरैया

उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में धर्मांतरण रैकेट चलाने वाला छांगुर पीर बाबा उर्फ जमालुद्दीन पर आरोपों की झड़ी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां बलरामपुर से छांगुर बाबा पर बड़ी कार्यवाही की गई। वहीं, अब छांगुर बाबा पर औरैया जनपद में भी हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराने का आरोप लगा है। यू पी एटीएस की जांच के बीच यह एक और चौकाने वाला खुलासा हुआ है।
बतादें कि छांगुर पीर बाबा को झाड़फूंक के बहाने हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह अब तक लगभग हजारों से ज्यादा लड़कियों को इस्लाम कबूल करा चुका है। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाबरपुर कस्बे के एक मुहल्ला निवासी एक युवती ने छांगुर बाबा पर आरोप लगाया है, कि 15 मई 2024 को रुद्र शर्मा (मिराज अंसारी) और उसकी बहिन अंजलि (अलिप्सा) उसके घर आए और छांगुर पीर बाबा से मिलवाने के लिए कानपुर ले गए, बाबा से न मिलवाकर दोनों उसे फतेहपुर स्थिति एक मस्जिद में ले गए। मस्जिद में रुद्र शर्मा (छद्म नाम) के माता-पिता और मौलाना की मौजूदगी में शबाना नाम की महिला को मेरी नकली मां बनाकर जबरदस्ती निकाह करवा दिया, और धर्मांतरण भी कराया गया। तीन महीने तक कैद में भी रखा गया। इतना ही नहीं पीड़िता के पिता को उसकी गंदी वीडियो भी दिखाई गई थी।
छांगुर बाबा से लड़की की मुलाकात कैसे हुई
पीड़ित युवती की माँ से मेराज की मुलाकात कन्नौज में हुई। भाई बहिन के रूप में आना जाना शुरू हुआ। युवती ने बताया माँ को, मेराज ने पिता की शराब छुड़वा देंने की बात कहते हुए कानपुर ले गया। 2019 में वह लखनऊ में छांगुर बाबा से मिली, उनके द्वारा एक ताबीज दिया गया। उसके बाद घर वापस लौट आए। लेकिन वह लड़का अपनी बहन के साथ उसके घर आता-जाता रहा।
पीड़िता ने बताया कि रूद्र शर्मा का असली नाम मेराज अंसारी था। 5 साल से वह लोग नाम बदलकर घर आ रहे थे। उसके पास रुद्र शर्मा नाम का आधार कार्ड भी था। 2024 में रुद्र उसके घर पर आया और एक बाबा से मिलने के लिए कानपुर चलने के लिए कहा और फतेहपुर लेकर गया। जहां मस्जिद में उसके साथ जबरदस्ती निकाह किया तब जाकर लड़की को उसके नाम के बारे में पता चला।
मेराज की हत्या में लड़की के माता-पिता को जेल
युवती का कहना है कि छांगुर बाबा ने वीडियो काल के जरिए उसका नाम जैनब रखा था। इसके बाद मेराज और छांगुर बाबा के गुर्गों ने उसे तीन महीने तक एक जगह कैद कर रखा। बड़ी मुश्किल से वह बचकर अपने घर पहुंची, लेकिन उसके बाद मिराज भी पीछे-पीछे आ गया। लड़की ने बताया कि मिराज ने घर पहुंकर उसके पापा को उसकी गंदी वीडियो दिखाए।लड़की ने बताया उसके पापा ने जब वीडियो डिलीट करने को कहा तो उसने कहा- तुम अपनी छोटी बेटी की शादी मेरे साथ करा दो डिलीट कर देंगे। जिससे गुस्से में आकर 5 सितंबर 2024 को उसके पिता ने मेराज के सर पर लोहे की रॉड से वार किया। इससे उसकी वहीं गिरकर मौत हो गई। लड़की का कहना है कि वो लोग जब थाने गए तो उनकी शिकायत नहीं ली गई और उसके माता-पिता को जेल भेज दिया गया।
इस्लामी मुल्क बनाने की साजिश
पीड़िता ने यह भी बताया कि थाने में निराश होने के बाद वह लखनऊ में एफआईआर लिखाने गई, जहां एटीएस में उसकी एफआईआर लिखी गई। उसने कहा कि उसका बयान भी कोर्ट में हो चुका लेकिन अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है। पीड़िता ने एक और खुलासा करते हुए कहा कि छांगुर बाबा जब वीडियो कॉल करता था तो वह भारत को इस्लामी मुल्क बनाने की बातें कहता था।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *