Breaking News

फफूंँद,औरैया-बालक को बाँधकर पीटने का वीडियो वायरल होने पर हुआ मुक़दमा दर्ज

बालक को बाँधकर पीटने का वीडियो वायरल होने पर हुआ मुक़दमा दर्ज

पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज चार गिरफ्तार एक फरार

फफूंँद,औरैया। बीते बुधवार को नगर के मोहल्ला जोगियान बकरमण्डी में मेडिकल स्टोर पर चोरी करने वाले किशोर को पांच युवकों ने हाथ पैर बांधकर मारपीट कर दी। जिसका वीडियो वायरल हो गया वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए। पुलिस ने किशोर को डॉक्टरी परीक्षण करवाकर मारपीट करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार करके शनिवार को जेल भेज दिया। जबकि फरार युवक की तलाश जारी है।
नगर के मोहल्ला जोगियान (बकरमण्डी) में गुड्डू मेडिकल स्टोर की दुकान है। दूकानदार नासिर ने कक्षा दो मे पढ़ने वाले बालक कौशिकउर्फ़ मुन्ना दस वर्ष पुत्र अमित निवासी मुहल्ला ताहरपुर से अपनी दूकान की सफाई कराई औऱ उसे बीस रूपये दे दिए, दूकान संचालक को चोरी का पता चलने पर गुरुवार को उसने कौशिक को बहाने से अपने पास बुलवाया औऱ पच्चीस हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगाते हुए बालक के हाथ पैर बाँधकर मारपीट की l पीड़ित बालक जिसकी आयु लगभग दस वर्ष होगी उसने अपने घर घटना की जानकारी भी नहीं दी थी वीडियो वायरल हों जाने पर पिता को जानकारी हुई उसके पिता ने थाने मे दुकानदार सहित पांच उन व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर दी जो वीडियो मे मारपीट करते दिख रहे थे। शुक्रवार रात को पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच व्यक्तियों मुहम्मद तारिक, अतुल राठौर, खलीक, असफाक,आमिर निवासी मुहल्ला जोगियान के विरुद्ध गंभीर धाराओं मे मुक़दमा पंजीकृत कर चार अभियुक्तओं को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अभियुक्त आमिर फरार है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दविस दे रही है।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *