Breaking News

बिधूना,औरैया-बिधूना पुलिस का नहीं चोरों को खौफ ताबड़तोड़ हो रही चोरियां

बिधूना पुलिस का नहीं चोरों को खौफ ताबड़तोड़ हो रही चोरियां

लक्खी चोरी से फिर मचा हड़कंप पुलिस प्रशासन के प्रति बढ़ रहा आक्रोश

बिधूना,औरैया। बिधूना क्षेत्र में एक बार फिर बेखौफ चोरों ने एक हलवाई के मकान को निशाना बनाकर नगदी जेवरात समेत लाखों का माल चोरी कर लिया है। बिधूना क्षेत्र में इन दिनों ताबड़तोड़ चोरियों से हड़कंप मचा हुआ है, वहीं चोरों अराजक तत्वों को पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। शिकायतों के बावजूद पुलिस एक भी चोरी का खुलासा न कर सिर्फ हवा में हाथ पांव मारती नजर आ रही है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में पुलिस की लापरवाही के प्रति भारी आक्रोश भड़क रहा है। आखिर पुलिस के चहेते बहुचर्चित सिपाही कौन है जो अवैध गोरखधंधों के नाम पर मोटी कमाई कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है।
बिधूना क्षेत्र में पुलिस लापरवाही से चोर अराजक तत्व बिल्कुल बेखौफ नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि इन बेखौफ चोरों ने बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रौंदापुर निवासी हलवाई रविन्द्र कुमार के कान को निशाना बनाकर लाखों का माल चोरी कर लिया है। पीड़ित रविंद्र कुमार ने बताया है कि वह बिधूना कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में खाना बनाने गया था वापस लौटने पर दरवाजे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए और जब अंदर जाकर देखा तो 60000 रुपए नगद सोने के कुंडल अंगूठी इन्वर्टर बैट्री गैस भरने की मशीन व चार गैस सिलेंडर समेत लाखों रुपए कीमत का माल चोरी हो गया है। यही नहीं क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर पुलिस शिकंजा कसने में बिल्कुल नाकाम सी साबित होती नजर आ रही है। विगत दिवस सरायं प्रथम के पंचायत भवन में हुई हजारों की चोरी व साहूपुर रुरुगंज में जिम में हुई लाखों रुपए के मालकी चोरी की घटनाओं का खुलासा आज तक पुलिस नहीं कर सकी थी कि इस लक्खी चोरी ने फिर पुलिस सक्रियता की पोल खोल दी है। जनचर्चा तो आम यह है कि पुलिस आपराधिक घटनाओं पर तो काबू करने में कामयाब होती नजर आ रही है लेकिन कुछ तथाकथित पुलिस कर्मी व पुलिस अधिकारियों के चहेते दो तथाकथित बहुचर्चित सिपाही गैर कानूनी गोरखधंधों के संरक्षण के नाम पर मोटी कमाई करने से भी नहीं चूक रहे हैं और पुलिस इस पर पर्दा डालती नजर आ रही है आखिर कौन है वह दो बहुत चर्चित सिपाही जिनके बेंजा कारनामों पर आखिर पुलिस क्यों पर्दा डाल रही है। हालांकि पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *