Breaking News

कालपी(जालौन)-बाजार की निर्माणाधीन सड़क के दोनों तरफ रैम्प न होने से बढ़ी मुश्किल

बाजार की निर्माणाधीन सड़क के दोनों तरफ रैम्प न होने से बढ़ी मुश्किल

राहगीरों को आवागमन सुविधा जनक बनाने पर जोर

कालपी(जालौन)

स्थानीय नगर के मुख्य बाजार में पौने चार करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन सीसी सड़क में कार्यदायी संस्था तथा इंजीनियरों के द्वारा सम्पर्क मार्गो स्थाई या अस्थाई रैम्प न बनाने से राहगीरों, दुकानदारों तथा वाहन चालकों को निकालना दूभर हो गया है। सड़क किनारे रैम्प बनाने को लेकर कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से समस्या के निदान करने की मांग की हैं।

ज्ञात हो कि लोक निर्माण विभाग खंड तृतीय की निगहबानी में ठेकेदार कंपनी के द्वारा पौने दो किमी. लंबी सड़क नगर के मुख्य बाजार के बीचोबीच बनाई जा रही है। सीसी सड़क के निर्माण की वजह से छोटे तथा बड़े वाहनों का निकलना पूर्णता बंद हो गया है।एक किमी से अधिक सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जबकि कार्यदाई संस्था ने अभी तक दोनों साइडों में एकं – एक मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग पटरी के निर्माण का कार्य शुरू हो नहीं किया गया है।निर्माणाधीन सड़क के दोनों तरफ अलग अलग स्थानों में सम्पर्क मार्ग है। जिनमें ठेकेदार ने स्थाई या अस्थाई रूप से रैम्प नहीं वनवाया है। जिससे पैदल तथा दो पहिया वाहन चालक भी नहीं निकल पा रहे हैं। मालूम हो कि निर्माणाधीन सड़क से प्रमुख धर्म स्थल मां बनखंडी धाम, खोवा मंडी बाज़ार रोड, सराफा मार्केट, मूंगफली मंडी, टाकीज रोड, बिजली घर रोड,थोक सब्जी मंडी रोड, स्टेशन रोड आदि के सम्पर्क मार्ग है जिसमें रोजाना भारी संख्या में आवागमन होता है।विधायक प्रतिनिधि मनोज चतुर्वेदी, सपा नेता शिवम यादव आदि ने स्थानीय स्थलीय निरीक्षण करके ठेकेदार कंपनी के कर्मचारियों से जरूरी स्थानों में रैम्प बना कर मामले को निदान करने का आग्रह किया है।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *