Breaking News

कालपी(जालौन)-अलग-अलग स्थानों में खेत तथा खलिहान में लगी आग

अलग-अलग स्थानों में खेत तथा खलिहान में लगी आग

कालपी(जालौन)। कालपी तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग ग्रामों में अज्ञात कारणो के चलते खेत तथा खलिहान में आग लग गई। आग लगने की घटना से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

शनिवार को ग्राम बबीना में आशाराम पुत्र रामआसरे 13 बीघा गेंहू, घासीराम का 4 बीघा गेंहू के खेत में अज्ञात कारणों की वजह से खेतो में आग लग गई, आग की चपेट में आकर फसल जलकर नष्ट हो गई। इसी प्रकार कल तथा परसो अज्ञात कारणों की वजह से मसगाया गांव में अमित सिंह पुत्र विनोद सिंह 1 बीघा, जगदीश पुत्र पुन्नू अहिरवार 2 बीघा, श्रीराम पाल के डेढ़ बीघा जवा के खेत मे आग लगने की घटनाएं हो गई। आग लगने की सूचना पाकर निकटवर्ती ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया। आग लगने की सूचना पर अग्निशमन केंद्र के एफएसओ महेंद्र बाजपेई, विनोद नायक, फायरमैन रविंद्र कुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह, होमगार्ड सुधर सिंह, वीरेंद्र सिंह की टीम अग्निशन वाहन के साथ मौके पर पहुंची तथा भारी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया गया। आग लगने की घटनाओं की वजह से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *