Breaking News

कानपुर देहात-बिकरू कांड…..पुलिस पार्टी पर हमला और शस्त्र अधिनियम में आरोपी दोषमुक्त

बिकरू कांड…..पुलिस पार्टी पर हमला और शस्त्र अधिनियम में आरोपी दोषमुक्त

उपरोक्त मामले की उपरोक्त मामले की माननीय अपर जिला जज पंचम की अदालत में चल रही थी सुनवाई

 

कानपुर देहात….बिकरू कांड से जुड़े आरोपी पर चल रहे पुलिस पार्टी पर हमला और शस्त्र अधिनियम के मामले की सुनवाई माननीय अपर जिला जज पंचम की अदालत में चल रही थी।अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को दोनों मामलों में दोषमुक्त कर दिया है।
2 जुलाई 2020 को हुए बिक रू कांड के बाद फरार चल रहे आरोपी विपुल दुबे को सजे ती पुलिस ने 6 जनवरी 2021 को गिरफ्तार करने के साथ ही उसपर पुलिस पार्टी पर हमला करने और शस्त्र अधिनियम के दो मामले दर्ज किए थे।मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष सजेती रावेन्द्र कुमार मिश्रा ने वादी बनकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी…इसमें बताया था कि 6 जनवरी 2021 को वह अपने साथी पुलिस कर्मियों के साथ सरकारी वाहन से कुरिया क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे उसी दौरान एक व्यक्ति मोटर साइकिल से परास की ओर से तेज़ी से आता हुआ दिखाई दिया रुकने का इशारा करने पर उसने भागने का प्रयास किया ।गाड़ी फिसल जाने पर वह गिर गया और खेतों की ओर भागते हुए पुलिस पार्टी पर फायर किया ।किसी तरह उसे घेर कर पकड़ लिया गया ।उसकी तलाशी पर एक तमचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए उसने पूछताछ में अपना नाम विपुल दुबे बताया जो बिकरू कांड में शामिल आरोपी है।मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था साथ ही मामले की विवेचना कर उसके खिलाफ आरोप पत्र अदालत में पेश किए थे।मामले की सुनवाई माननीय अपर जिला जज पंचम श्री दुर्गेश की अदालत में चल रही थी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता प्रेमचंद त्रिपाठी व पवनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अदालत ने मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी विपुल दुबे को पुलिस पार्टी पर हमला और शस्त्र अधिनियम के दोनों मामलों में दोषमुक्त कर दिया है।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *