Breaking News

कानपुर देहात-बलवंत हत्याकांड – बचाव पक्ष ने की दोबारा जिरह

बलवंत हत्याकांड – बचाव पक्ष ने की दोबारा जिरह

 

 

कानपुर देहात …बलवंत हत्याकांड मामले की सुनवाई माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायालय पंचम में चल रही है।मामले में गुरुवार को अभियोजन गवाह वादी मुकदमा से तत्कालीन मैंथा चौकी इंचार्ज व शिवली थाना प्रभारी की ओर से बचाव पक्ष ने पुनः जिरह का प्रार्थना पत्र देकर जिरह की गई वहीं अभी अन्य आरोपी की ओर से जिरह शेष है।अब मामले में आगे की जिरह के लिए अदालत ने 1 फरवरी की तिथि नियत की है।

शिवली के सरैया लालपुर निवासी बलवंत की 12 दिसंबर 2022 को पुलिस पिटाई से मौत हो गई थी। मामले में तत्कालीन एसओजी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में एसओजी प्रभारी सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मामले की सुनवाई अपर जिला जज पंचम की अदालत में चल रही है।मामले में आरोपियों पर आरोप तय होने के बाद अब अभियोजन गवाह से बचाव पक्ष की जिरह चल रही है वादी पक्ष के अधिवक्ता जीतेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को मामले में तत्कालीन शिवली थाना प्रभारी राजेश सिंह व तत्कालीन मैथा चौकी इंचार्ज ज्ञानप्रकाश पांडेय की ओर से बचाव पक्ष ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर गवाह से पुनः जिरह करने की मांग की इसपर अदालत की ओर से जिरह की अनुमति दिए जाने पर बचाव पक्ष ने वादी मुकदमा से पुनः जिरह की वहीं एस ओ जी प्रभारी प्रशांत कुमार गौतम की ओर से बचाव पक्ष की आंशिक जिरह हुई ।अब अदालत ने बचाव पक्ष की शेष जिरह के लिए मामले की सुनवाई के लिए 1 फरवरी की तिथि नियत की है।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *