Breaking News

कंचौसी,औरैया-प्रधानमंत्री अहमदाबाद से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे रेल की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री अहमदाबाद से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे रेल की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण

न्यू रेलवे कंचौसी स्टेशन के लोकार्पण में मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगी विधायक पूनम संखवार।

कंचौसी,औरैया। कानपुर देहात उत्तर प्रदेश भारतीय रेल उत्तर प्रदेश में रेल बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए प्रतिबद्ध है।वर्तमान में 1,91,813 करोड़ रुपए की 5811 से अधिक रेल परियोजनाएं राज्य में प्रगति पर है। इस वर्ष के बजट में उत्तर प्रदेश को 19,575 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है, जिससे उत्तर प्रदेश में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी। भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च 2024 को समय 9.30 बजे भारतीय रेल की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण/शुभारंभ करेंगे।
इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्वी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू खुर्जा सानेवाल रेलखंड सहित डिडीक्रेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण एवं राष्ट्र को समर्पण अहमदाबाद से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।इसी क्रम में न्यू कंचौसी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण भी होगा। जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है, न्यू रेलवे स्टेशन कंचौसी में मालगाड़ियों के संचालन के लिए बनाया गया, जिसका शुभारंभ मंगलवार को कर दिया जाएगा,इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रसूलाबाद कानपुर देहात पूनम संखवार होगी। कार्यक्रम में डीएफ सीसीआईएल के उप मुख्य परियोजना प्रबंधक राममनोहर अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे।सीनियर एक्जीक्यूटिव सिविल पवन कुमार ने बताया कि सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में अवर अभियंता विद्युत अंकित कुमार सिंह, एग्जीक्यूटिव विद्युत, नीरज सिंह सोमवंशी, एग्जीक्यूटिव संचार प्रदीप कुमार भारतीय,सीनियर एग्जीक्यूटिव सिविल, पवन कुमार अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहेंगे।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *