Breaking News

कालपी (जालौन-एसडीएम ने कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर दिये निर्देश

एसडीएम ने कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर दिये निर्देश

कालपी (जालौन)।

मंगलवार को उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल ने कदौरा स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिये।

दोपहर को औचक तरीके से गौशाला में पहुंचने पर उपजिलाधिकारी ने गायों की गणना की तथा रजिस्टर से मिलान भी किया। उन्होंने भूसे के स्टाक का निरीक्षण किया तथा पानी तथा छाया की व्यवस्था को भी देखा। गायों बैठने के लिए जरूरी उपाय तथा इंतजाम बनाये रखने पर जोर दिया।‌ उन्होने मौके में मौजूद जिम्मेदार कर्मचारियों को हिदायत दी कि गौशाला के परिसर में स्वच्छता की पूरी व्यवस्था की जाए इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता नहीं होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि गायों के लिए गौशाला में पुख्ता इंतजाम किए जायें। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान गौशाला में उपजिलाधिकारी ने जिम्मेदारों को गौशाला में हरे चारे की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए हिदायत दी। जिम्मेदार कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

About sach-editor

Check Also

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर अलर्ट किया गया,जम्मू कश्मीर में मजदूरों की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट,राजधानी के VVIP इलाकों को निशाना बनाने का इनपुट मिला,चारबाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित,विधानसभा,

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *