Breaking News

औरैया-विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भूमि पूजन एवं चाभी वितरण कार्यक्रम संपन्न

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भूमि पूजन एवं चाभी वितरण कार्यक्रम संपन्न
औरैया। अजीतमल विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बाबरपुर और अटसु में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहित भूमि पूजन एवं चाभी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर रामशंकर कठेरिया की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास का भूमि पूजन एवं पूर्ण आवास होने पर चाबी वितरण कार्यक्रम डूडा विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा अजीतमल के डाइट परिसर में किया गया। कार्यक्रम का संचालन राम अनुग्रह सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि ने संबोधन में कहा कि किसी भी लाभार्थी को समस्या हो या किसी से पैसे लिए गये हो तो वह शिकायत कर सकता है, सरकार की महत्वाकांक्षी योजना घर-घर तक पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के द्वारा पारदर्शिता से किया जा रहा है। यदि कोई भी कर्मचारी या अधिकारी धन के अभाव में पात्र लाभार्थी को छोड़ रहा है तो उसकी शिकायत करें। वही कार्यक्रम में एक विकलांग व्यक्ति सांसद जी के सामने पहुंचा उसने अपनी समस्या बताई और कहा कि आवास नहीं दिया जा रहा। नगर पंचायत बाबरपुर और अटसु के अधिकतर सभासद अधिशासी अधिकारी विजय सिंह से हो रहे कार्यों के प्रति नाराज दिखे और उनके खिलाफ जल्द से जल्द धरना देने की बात कही। वहीं सांसद ने अधिशासी अधिकारी से कहा कि आपके नगर में कार्यक्रम और आपके द्वारा मुझे सूचना नहीं देने पर भी नाराजगी व्यक्त की। अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने पिछले माह नगर पंचायत का निरीक्षण किया जिसमें काफी कमियां सामने आई उन्होंने कहा कि निरंतर कमियों पर कार्य करने की जरूरत है।
अधिशासी अधिकारी विजय सिंह उच्च अधिकारियों की बातों को अनसुना करते देखे गए जिसमे आवारा घूम रहे गोवंशों पर कार्य नही किया जा रहा है, नगर में साफ सफाई की उचित व्यवस्था नही है, आवास के नाम पर पैसे मागने की शिकायत और नगर पंचायत में सफाई कर्मियों को बाबू का कार्य कराए जाने पर, चपरासी को गौशाला का चार्ज दिया आदि जैसे प्रकरण निरंतर चर्चा का विषय बने हुए है। सांसद जी ने डूडा परियोजना अधिकारी राम आसरे कमल से विकलांग युवक के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि मुझे हाल ही में दो महीने हुए हैं मुझे इसकी जानकारी नहीं है जल्द ही आवास दिलाया जाएगा। डूडा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत बाबरपुर में पात्र लाभार्थी 2517 में 2502 को प्रथम किस्त दी जा चुकी है जबकि 1431 लोगों के पूर्ण आवास बन चुके हैं। जबकि अटसु में पात्र लाभार्थी 1791 जिसमें 1785 को प्रथम किस्त दी जा चुकी है जबकि 987 आवास पूर्ण बन चुके हैं। कार्यक्रम के मौके पर अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह, उपजिलाधिकारी राकेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडे, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विजय सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि अखिलेश चक, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विशाल दुबे, गौरव मिश्रा, पंकज तिवारी,विवेक शुक्ला शोभित दुबे, लव तिवारी, कुश तिवारी, नवनीत तिवारी, गोपाल गुर्जर, राम अनुग्रह सिंह, सभी सभासद, लाभार्थी और नगर वासी मौजूद रहे।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *