Breaking News

कानपुर देहात-दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड स्तर पर 03 जनवरी से आयोजित होंगे रोजगार मेले

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड स्तर पर 03 जनवरी से आयोजित होंगे रोजगार मेले

मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात लक्ष्मी.एन ने जारी किया आदेश

कानपुर देहात…. जनपद के सभी विकासखंड क्षेत्र में रोजगार मेला का आयोजन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में किया जाना प्रस्तावित है…. उपरोक्त जानकारी देते हुएमुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी.एन.ने बताया कि मिशन निदेशक, उ०प्र० कौशल विकास मिशन, लखनऊ कार्यालय के अनुसार जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में रोजगार मेला का आयोजन उ०प्र० कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जाना है, जिसका विवरण निम्नवत है- रोजगार मेला दिनांक 03.01.2023 विकास खण्ड के रोजगार मेला स्थल आई०टी०आई० परिसर अकबरपुर में होगा। इस प्रकार विकासखंड परिसरों में दिनांक 6 जनवरी को अमरौधा, 9 जनवरी को डेरापुर, 11 जनवरी को सरवनखेड़ा, 16 जनवरी को झींझक, 18 जनवरी को रसूलाबाद, 22 जनवरी को मैथा, राजपुर विकासखंड में दिनांक 24 जनवरी को स्थल खादी ग्राम उद्योग सेवा संस्थान शिवधाम वाटिका कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र राजपुर में, विकासखंड परिसर संदलपुर में 30 जनवरी को तथा मलासा विकासखंड परिसर में 31 जनवरी को आयोजन किया जाएगा….

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *