Breaking News

कानपुर देहात-माननीय हाई कोर्ट में याचिका विचाराधीन होने पर टली सुनवाई

माननीय हाई कोर्ट में याचिका विचाराधीन होने पर टली सुनवाई

 

कानपुर देहात…रूरा क्षेत्र में तीन माह पहले नाबालिग लड़की से हुए दुष्कर्म के मामले से संबंधित माननीय हाईकोर्ट में दाखिल याचिका के विचाराधीन होने के कारण मंगलवार को मामले की सुनवाई टल गई।। अब अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तिथि नियत की है।
रूरा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 25 सितंबर को वह घरेलू काम से बाहर गया था उसकी पत्नी खेतों में गई थी घर पर उसकी तेरह वर्षीय नाबालिग पुत्री अकेले थी ।जब वह घर वापस आया तो घर पर पुत्री नहीं थी उसने पुत्री को आवाज दी तो उसके चीखने की आवाज पड़ोस के घर से सुनाई दी जिसपर वह तुरंत वहां गया तो उसकी पुत्री बदहवास हालत में मिली पूछने पर उसने बताया कि पड़ोसी सुनील ने उसे बहला फुसलाकर कर अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था साथ ही 24 घंटे में विवेचना पूरी कर दी थी। मामले की सुनवाई माननीय अपर जिला जज- 13 पॉक्सो श्री बाकर शमीम रिजवी की अदालत में चल रही है।विशेष लोक अभियोजक राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले से संबंधित हाई कोर्ट में दाखिल याचिका के विचाराधीन होने के कारण मंगलवार को मामले की सुनवाई नहीं हुई है ।अब अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तिथि नियत की है।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *