Breaking News

कानपुर देहात-अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए कीमत के जेवरात तथा 20.000 रुपए नगद किए पार

 

 

 

कानपुर देहात….शिवली मे सोमवार की देर रात चोरों ने छत से प्रवेश कर पीड़ित परिजनों को कमरे में बंद कर लाखो रुपये के जेवरात व करीब 20 हज़ार रुपये नगद चोरी कर फ़रार हो गए….लघुशंका के लिये जब उक्त परिवार के एक सदस्य की नींद खुली तो उसने अपने आपको कमरे में बंद पाया….. उपरोक्त नजारा देखकर उपरोक्त पीड़ित परिवार के उपरोक्त सदस्य के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. ..
और उसने तत्काल खेत पर रखवाली कर रहे अपने पिता को फोन करके बुलाया तब उपरोक्त परिवार का उक्त सदस्य बंद कमरे से बाहर निकल पाया … कमरे से बाहर निकलते ही घर के कमरे में बिखरा पड़ा समान देख कर पीड़ित परिजनों के होश उड़ गए. … घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पारिवारिक जनों से पूछताछ करने के बाद घटना के संबंध में तहरीर लेकर वापस लौट गई. …
शिवली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माण्डा निवासी पुष्पेन्द्र गौतम ने बताया कि पीड़ित सोमवार की रात घर पर सो रहा था तभी 3 बजे लघु शंका के लिए उठा तो उसने खुद को कमरे में बंद पाया तभी अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पीड़ित ने खेत पर रखवाली कर रहे पिता शिवराम को फोन करके कमरे का दरवाजा खोलने की बात कही पिता कुछ ही देर में घर पहुंच कर बंद परिजनों को दरवाजा खोलकर बाहर निकाला। पीड़ित परिजनों ने बाहर निकलते ही गृहस्थी के कमरे में नजर डाली तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था यह देखते ही पीड़ित परिजनों के होश उड़ गए।
शोर शराबा सुन आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर इकट्ठा हो गई….पीड़ित ने बताया कि घर पर माता सुधा देवी, पत्नी आशा व एक भांजा मौजूद था जबकि बहन पूनम के भी जेवरात घर पर ही रखे हुए थे। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस को पीड़ित पुष्पेंद्र ने तहरीर देते हुए बताया कि कर परिजनों को कमरे में बंद करके घर के अलमारी में रखें एक हार , चार कंगन, मांग बेंदी , हाफ पेटी , एक बिछुआ, आठ अंगूठी , चार जोड़ी तोड़िया समेत नगद करीब 20 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए । मैथा चौकी प्रभारी राम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *