Breaking News

अफगानिस्तान से भिडकर हो गया बुरा हाल, पाकिस्तान में टमाटर के दामों को लगे पंख

अफगानिस्तान से भिडकर हो गया बुरा हाल, पाकिस्तान में टमाटर के दामों को लगे पंख

अफगानिस्तान से भिड़ना पड़ा भारी, पाकिस्तान में चिकन से महंगे हुए टमाटर, 700 रुपए किलो पर पहुंचे दाम…पाकिस्तान में टमाटर की कीमतों में अभूतपूर्व उछाल आया है। पाकिस्तान के लाहौर-कराची समेत ज्यादातर बड़े शहरों में टमाटर रिकॉर्ड 700 रुपए किलो मिल रहा है। कुछ हफ्ते पहले तक यहां टमाटर 100 रुपए का एक किलो बिक रहा था। रसोई की सबसे जरूरी सब्जियों में शामिल टमाटर के दामों में कई गुना बढ़ोतरी ने आम लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। टमाटर की कीमतें बढ़ने की वजह स्थानीय होने के साथ-साथ अफगानिस्तान से पाकिस्तान का व्यापार प्रभावित होना है। देश के बड़े हिस्से में आई बाढ़ से तबाह हुई फसलें, बाधित व्यापार और आपूर्ति की कमी के कारण पाकिस्तान में टमाटर की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची है। अफगानिस्तान से पाकिस्तान आने वाले टमाटर की सप्लाई प्रभावित हुई है। सीमा पर तनाव के बाद अफगान निर्यात के निलंबन से पूरे पाकिस्तान में, विशेष रूप से बड़े शहरों में टमाटर समेत कई सब्जियों के दाम बढ़े हैं। एक रिपोर्ट कहती है कि पंजाब के झेलम और गुजरांवाला में टमाटरों की कीमत में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया है। झेलम में टमाटर की कीमतें 700 रुपए प्रति किलो हो गई हैं। इस बढ़ोतरी ने रोजाना खाना बनाने में टमाटर का इस्तेमाल मुश्किल बना दिया है। वहीं गुजरांवाला में टमाटर 575 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं….

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *