Breaking News

पुलिस और राजस्व टीम ने अवैध खनन से भरे 12 वाहन किए सीज सहारनपुर

पुलिस और राजस्व टीम ने अवैध खनन से भरे 12 वाहन किए सीज

सहारनपुर

ज़िलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार ने राजस्व टीम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया यादव के साथ संयुक्त रूप से अवैध खनिज परिवहन के विरूद्ध चिलकाना क्षेत्र में कल रात विशेष अभियान चलाया इस दौरान अवैध खनन से भरे 12 वाहनों को माईनिंग टैग न होने, ओवरलोड तथा नम्बर प्लेट से छेड-छाड करने के कारण तत्काल सीज कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया। साथ ही रेकी कर 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चालान करा दिया गया है

इसके अतिरिक्त थाना गागलहेडी क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन / परिवहन करने वाले 03 ट्रैक्टर ट्रालियों तथा 01 जे०सी०बी० मशीन को सीज कर दिया गया है

उपजिलाधिकारी सुबोध कुमार ने अवगत कराया कि अवैध खनिज परिवहन के विरूद्ध यह अभियान जारी रहेगा
यह भी अवगत कराया कि ऐसे खनन वाहन जिनके द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट में दिये गये नियमों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, के विरूद्ध लगातार चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *