Breaking News

औरैया-पेड़ से गिरा किशोर हुआ गंभीर घायल मिनी पीजीआई रेफर

पेड़ से गिरा किशोर हुआ गंभीर घायल मिनी पीजीआई रेफर

बिधूना,औरैया, दैनिक स्वतंत्र निवेश। आम के पेड़ पर चढ़कर खेल रहा एक किशोर शुक्रवार को पेड़ से नीचे गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसे उपचार के लिए बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिकूपुर निवासी लगभग 13 वर्षीय गोपाल कठेरिया पुत्र दीपचंद कठेरिया शुक्रवार की दोपहर गांव के समीप स्थित एक आम के पेड़ पर चढ़कर खेल रहा था तभी अचानक वह पेड़ से नीचे गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे उसके परिजनों द्वारा आनन-फानन उसे बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सक डॉ विकास मिश्रा व फार्मासिस्ट विवेक गुप्ता द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया है। घायल किशोर के परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है जिससे घायल के उपचार को लेकर उसके परिजन बेहद परेशान हो रहे हैं।

About sach-editor

Check Also

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव या पकौड़े बेचने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव हुआ है अब अगर किसी दुकानदार ने खाने की चीज को अखबार के कागज में लपेटा, तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने देशभर में समाचार पत्रों के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी है… नियमों के उल्लंघन करने पर जेल भी हो सकती है

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *