Breaking News

बिटकॉइन को बने हुए आज सोलह साल हो चुके हैं

बिटकॉइन को बने हुए आज सोलह साल हो चुके हैं
लेकिन अब तक कोई नहीं जानता कि इसके असली बनाने वाले “सतोशी नाकामोतो” कौन हैं

कहा जाता है कि सतोशी ने शुरुआती दिनों में करीब एक मिलियन बिटकॉइन माइन किए थे
जिनकी आज की वैल्यू करीब 63 से 94 बिलियन डॉलर के बीच मानी जाती है यानी अगर सतोशी सामने आते, तो वो दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक होते।

लेकिन हैरानी की बात ये है कि उनके बिटकॉइन आज तक छुए तक नहीं गए, उनकी पहचान अब भी एक राज़ है, और वो 2010 के बाद से पूरी तरह खामोश हैं

शायद यही रहस्य बिटकॉइन की असली खूबसूरती भी है
एक ऐसी करेंसी जिसका कोई चेहरा नहीं
कोई लीडर नहीं, और कोई सेंट्रल अथॉरिटी नहीं
क्योंकि शायद शुरुआत से ही यही मकसद था

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *