Breaking News

कानपुर देहात जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त

सर्पदंश के दृष्टिगत दिशा-निर्देश जारी

कानपुर देहात

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि वर्षा के मौसम में अक्सर वर्षा के कारण सर्प अपने बिलों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान दूढ़ने तथा भोजन की तलाश मे स्थानीय घरों तक पहुंच जाते हैं। वर्षा काल में सर्पदंश की घटनायें ज्यादा घटित होते हैं यदि समस्त जनमानस वर्षा के दिनों में सावधानी बरते तो सर्पदंश की घटनाओं तथा इससे होने वाली क्षति को न्यून किया जा सकता है। सर्पदंश के दृष्टिगत निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किये जाते है-

क्या करें, क्या न करें।

क्या करें।

•सर्पदंश होने पर कदापि न घबरायें।
•पीड़ित का होसला बढ़ायें।
•सर्पदंश वाले स्थान को साफ पानी से धोएं।
•सर्पदंश वाले स्थान से ऊपर दुर्निकिट (पट्टी) ऐसे बांधे की पीडित का रक्त प्रवाह न रूके ।
•पीड़ित के शरीर से कसा वस्तु (घडी, चैन, अंगूठियाँ, बेल्ट, जूता) पहन रखी हो तो निकाल दें।
•पीडित को यथासंभव स्थिर रखने का प्रयास करें।
•पीडित को तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर स्नैक एटींवेनग इन्जेक्शन लगवायें।

क्या न करें।

•सर्पदंश की घटना घटित होने पर झाड़-फूक/तांत्रिक के पास न जायें।
•सर्पदंश वाले स्थान पर ब्लेड या धारदार वस्तु से चीरा न लगायें।
•सर्पदंश वाले स्थान से मुंह लगाकर जहर निकालने की कोशिश न करें।
•पीडित को सोने न दें।
•सर्पदंश वाले स्थान पर रस्सी न बांधे।
•पीडित के धाव से किसी प्रकार की छेड़-छाड न करें।

▪︎लक्षण ।▪︎

•सर्पदंश वाले स्थान पर जलन के साथ-साथ तेज दर्द होना।
•काटे गये स्थान पर सूजन होना।
•पीड़ित को बचौनी होना।
•सॉस लेने में परेशानी।
•पलकों का भारी होना।
•नोट-उक्त के अतिरिक्त आकाशीय विद्युत से सुरक्षा व बचाव हेतु दामिनी ऐप व अन्य आपदा से सुरक्षा व बचाव हेतु सचेत ऐप डाउनलोड करें।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *