Breaking News

कानपुर देहात-सेना के जवान की मौत पर पत्नी पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

सेना के जवान की मौत पर पत्नी पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

गुरुवार को जवान के पार्थिव शरीर का हुआ अंतिम संस्कार, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि

 

कानपुर देहात

झींझक थाना क्षेत्र के किशनपुर में संदिग्ध हालात में आग से झुलसे सेना के जवान का शव गुरुवार की सुबह गांव पहुंचा। मृतक जवान की मां ने बहू के खिलाफ बेटे पर मिट्टी का तेल डालकर जला देने का आरोप लगाकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, सेना के जवानों ने सलामी देकर पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कराया।गुरुवार सुबह 10 बजे जवान चरन सिंह (35) का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने में कोहराम मच गया। बेटी रानी, बेटा कृष्णा व बूढ़ी मां रामकली बिलखती रहीं। सीओ डेरापुर शिव ठाकुर की मौजूदगी में सेना के जवानों ने चरन सिंह को सलामी दी। बेटे कृष्णा ने पार्थिव शरीर को इधर मुखाग्नि दी। जवान की मां रामकली ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका बेटा वर्ष 2009 में सेना में
भर्ती हुआ था। वह जम्मू में पंजाब रेजीमेंट के सूबेदार के पद पर तैनात था। कुछ दिन पहले होली मनाने छुट्टी लेकर घर आया था। 26 मार्च की दोपहर को बेटा कमरे में सो रहा था तभी बहू ने उस पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा दी। इसके बाद बहू कागजात व अन्य सामान लेकर घर से भाग गई। बुधवार सुबह लखनऊ के कमांडो अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। निरीक्षक देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।

 

सेना के अधिकारियों ने ली जानकारी

पंजाब रेजीमेंट से आए एसएस रावत ने पुलिस से घटना के बारे में जानकारी ली। तहरीर को भी पढ़ा। इसके बाद पुलिस कार्रवाई की बात कही। इधर पुलिस ने मृतक जवान के बेटे कृष्णा से पूछताछ की। बेटे ने पुलिस को वताया कि 26 मार्च को मम्मी-पापा में बहस हुई थी। इसके कुछ देर बाद पापा जल गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार व बच्चों को ढांढस बंधाया…..

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *