Breaking News

कानपुर देहात-एलपीजी रिफिलिंग के दौरान निजी एंबुलेंस में लगी आग, दो झुलसे

एलपीजी रिफिलिंग के दौरान निजी एंबुलेंस में लगी आग, दो झुलसे

घायल चालक व परिचालक अस्पताल में भर्ती

 

 

कानपुर देहात
मुंगीसापुर कस्बे के कैरामऊ मोड़ के पास गुरुवार की सुबह घरेलू गैस सिलिंडर से निजी एंबुलेंस में एलपीजी रिफिलिंग के दौरान आग लग गई। हादसे में चालक व परिचालक झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजमगढ़ निवासी निजी एंबुलेंस चालक मुकेश (35)परिचालक रामप्रसाद निवासी जयपुर एक मरीज छोड़ने के लिए बनारस गए थे। वापस जयपुर लौटने के दौरान गुरुवार की सुबह मुंगीसापुर के पास एंबुलेंस की गैस खत्म हो गई।इस पर दोनों कैरामऊ मोड़ स्थित धर्मकांटा के पास एंबुलेंस में घरेलू सिलिंडर से एलपीजी रिफिल करने लगे। इसी बीच अचानक से एंबुलेंस में आग लग गई। इससे दोनों झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाया। चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। जानकारी की जा रही है…

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *