Breaking News

औरैया-दिबियापुर पुलिस ने सकुशल बरामद किए दो गुमशुदा बच्चे

दिबियापुर पुलिस ने सकुशल बरामद किए दो गुमशुदा बच्चे

औरैया..( दैनिक स्वतंत्र निवेश) जनपद की औरैया पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दो गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद करके उनके परिजनों के हवाले कर दिया. गुमशुदा बच्चे सकुशल वापस मिलते ही उपरोक्त बच्चों के परिजनों के चेहरों पर मुस्कान दौड़ गई, और उक्त बच्चों के परिजनों ने जनपद औरैया की पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम एवं दिबियापुर पुलिस की बेहतरीन कार्य प्रणाली की प्रशंसा करते हुए औरैया पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जनपद औरैया की बेहतरीन पुलिसिंग व्यवस्था की प्रशंसा की है,
मालूम हो कि 11 मई 2024 को समय शाम करीब 7:00 बजे 13 वर्षीय गोलू उर्फ अभिषेक तथा हलो पुत्र हेतराम उम्र 12 वर्ष अपने घर से कहीं चले गए थे इस संबंध में अनिल कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी नौगवा थाना दिबियापुर जनपद औरैया ने थाने में आकर लिखित तहरीर दी थी उपरोक्त तहरीर के आधार पर दिबियापुर पुलिस ने दिबियापुर थाने के मुकदमा अपराध संख्या352/24 धारा 363 भारतीय दंड संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया था तत्पश्चात पुलिस ने टीम बनाकर उपरोक्त दोनों गुमशुदा बच्चों की तलाश शुरू की थी कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने उपरोक्त दोनों बच्चों को सा कुशल बरामद करके उनके परिजनों के हवाले कर दिया

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *