Breaking News

कानपुर देहात-रविवार को शुरू हुए प्रोजेक्ट नई किरण में एक मामले का हुआ निस्तारण

रविवार को शुरू हुए प्रोजेक्ट नई किरण में एक मामले का हुआ निस्तारण

 

 

…कानपुर देहात, (दैनिक स्वतंत्र निवेश ). रविवार को स्थानीय पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरूआत पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति की अध्यक्षता में की गई । नई किरण में 16 मामले आये, जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझानें के बाद 01 परिवार में आपसी सुलह समझौते के आधार पर समझौता कराया गया । उपरोक्त परिवार के पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये, शेष प्रार्थना पत्रों में सुनवाई करने के लिए आगे की तिथि दे दी गयी । पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात में बताया कि प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है।

इस कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष सुमन दीक्षित, म0उ0नि0 श्रीमती प्रतिभा बाजपेई, म0का0 1228 इन्दू, म0का0 1282 आरती व म0का0 462 रामरोशनी तथा नई किरण प्रोजेक्ट के सदस्यगण श्रीमती कंचन मिश्रा व रामप्रकाश आदि मौजूद रहे तथा सबका विशेष सहयोग रहा।

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *