Breaking News

फफूँद मै अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई का परर्रनण दिवस मनाया गया

फफूँद मै अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई का परर्रनण दिवस मनाया गया

फफूँद,औरैया। आज गुरुवार को मोहल्ला कटरा मनेपुर में पूर्व सभासद कमला देवी के आवास पर अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई का परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रकाश यादव तथा संचालन गौरीशंकर ने किया। सर्वप्रथम अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई के चित्र पर माल्यार्पण और कार्यक्रम में पधारे सभी महानुभावों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पातीराम कोरी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय पर्व है। देश पर जान न्यौछावर करने वाली सदोवा ग्राम की बेटी जो भोजिला झांसी के पास में पैदा हुई थी। झलकारी बाई शुरू से ही निडर थी‌। वीरांगना झलकारी बाई पैदा तो कोरी समाज में हुई थी, लेकिन अपना बलिदान देश के लिए किया‌। देश में आजादी की लड़ाई 1857 में वीरांगना झलकारी बाई ने लडी थी। आज हम भारतवासी उनके ऋणी हैं, और देश के लिए शहीद होने वाली वीरांगना का जन्मदिन सभी जाति धर्म के लोगों को मनाना चाहिए। इसी क्रम में बेंचेलाल कोरी वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा आज वीरांगना के आदर्शों पर चलकर महिलाओं को आगे आना चाहिए। बिना महिलाओं के सब कार्य अधूरे होते हैं। कार्यक्रम उपेक्षित समाज जागरूकता मिशन की जिला अध्यक्ष रामवती राजपूत ने कहा कि बिना महिला शक्ति के समाज का विकास संभव नहीं है‌‌। इसके अलावा इस मौके पर गीता सिंह कुशवाहा, विपिन राठौर, गौरी शंकर कोरी, गिरजा शंकर कोरी, चरणदास, श्रीप्रकाश, डेविड, दिलीप कुमार, रामगोपाल, डॉक्टर शिवाजी, कमला देवी, रानी देवी, विमला देवी, लक्ष्मी देवी, ओमजी, पप्पू यादव, मिथिलेश कुमारी, रानी देवी, उर्मिला देवी, मास्टर सलीम खान, अजय कुमार राठौर आदि लोग रहे।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *