Breaking News

औरैया-टैम्पो स्टैण्ड पर अवैध बसूली होगी बंद-चेयरमैन

टैम्पो स्टैण्ड पर अवैध बसूली होगी बंद-चेयरमैन

..
औरैया/दिबियापुर दैनिक स्वतंत्र निवेश। नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों के एक वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन राघव मिश्रा की अध्यक्षता में सभासदों की बैठक हुयी। बैठक में अध्यक्ष राघव मिश्रा ने मौजूद सभासदों से वार्डों की समस्याओं पर चर्चा करते हुये कहा कि लोकसभा चुनाव के कारण जो निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहे हैं, उन्हें जल्द पूरा कराया जायेगा उन्होंने बताया कि इस सम्बध में सम्बधित ठेकेदारों को समय से काम पूरे करने को निर्देशित किया गया है। .शास्त्री नगर के सभासद द्वारा वारिश में वार्ड में जलभराव होने की आशंका जताने पर बताया कि जलनिगम द्वारा एकाध दिन में जलनिकासी के लिये प्रस्तावित कार्ययोजना पर काम शुरू कराया जायेगा। विधायक प्रतिनिधि अजय पोरवाल ने जलनिगम द्वारा बिछाई जा रही पेयजल लाइन से क्षतिग्रस्त हुयी सड़कों और नालियों के सवाल पर अध्यक्ष ने बताया कि जलनिगम को नई लाइनों की खुदाई पर रोक लगायी है पहले से खोदकर खराब हुयी सड़कों और नालियों की मरम्मत पर जोर दिया जा रहा है। सभासदों द्वारा नगर में कई स्थानों पर बने आटो स्टैण्ड पर हो रही अवैध बसूली पर अध्यक्ष ने कहा कि अवैध बसूली वर्दाश्त नहीं होगी जल्द ही नगर पंचायत द्वारा निर्धारित पार्किंग शुल्क से शुल्क लिया जायेगा। उन्होंने सभासदों से वार्डों की प्रमुख समस्याओं का संज्ञान लेते हुये कहा कि सफाई, मार्ग प्रकाश और पेयजल आपूर्ति को और बेहतर बनाने का भरोसा दिया। उन्होंने नगर पंचायत के तीन शव रखने वाले डीप फ्रीज में से दो खराब पड़े डीप फ्रीज को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिये। बैठक में अध्यक्ष राघव मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि अजय पोरवाल के अलावा धरमपाल सिंह सेंगर, इकरार खान, रिशी पोरवाल, राहुल अम्बेडकर, सचिन गुप्ता, कृष्णकुमार कश्यप, अभय प्रजापति, राजीव शर्मा, रविप्रकाश, इन्द्रपाल सिंह, योगेन्द्र सिंह छोटू आदि सभासद मौजूद रहे।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *