Breaking News

औरैया-गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाया धमाल

गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाया धमाल

भारत विकास परिषद द्वारा हो रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम

 

 

औरैया। भारत विकास परिषद द्वारा मनाए जा रहे संस्कृति विकास सप्ताह के क्रम में शनिवार को गायन एव नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन चौधरी विशम्भर सिंह बालिका इंटर कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय संरक्षक अशोक त्रिपाठी एव प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर रमेश शुक्ला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। .सबसे पहले गायन प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में गयी, जिसमे एसबीएस मेमोरियल स्कूल की अनन्या अवस्थी ने प्रथम, चौधरी विशम्भर सिंह बालिका इंटर कॉलेज के आशीष सिंह, सौम्यन्सी अतिका ने द्वितीय एव जेपी इंटरनॅशनल स्कूल की अनन्या दुबे ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तिलक किड्स स्कूल की दिबिसा गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में नगर पालिका इंटर कॉलेज की आयुषी एवं अर्पिता ने प्रथम,चौधरी विशम्भर सिंह इंटर कॉलेज की आरती ने द्वितीय एवं जेपी इंटरनॅशनल स्कूल की अक्षरा पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ततपश्चात नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अमेरिकन किड्स की इशिका ने प्रथम, चौधरी विशम्भर सिंह बालिका इंटर कॉलेज की रिया नन्दिनी ने द्वितीय एवं तिलक किड्स स्कूल की दिबिसा गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में चौधरी विशम्भर सिंह की अवनी शर्मा एवं जिहान्वी ने प्रथम एवं इसी विद्यालय की कृष यादव ने तृतीय स्थान एवं पोरवाल रेजिडेंशियल की आराध्या दुबे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगितयों की निर्णयिका श्रीमती रचना अवस्थी, श्रीमती गोल्डी यादव, श्रीमती विनीति अग्रवाल एव श्रीमती निधि दुबे रही। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष पीएन मिश्रा, सचिव गोपाल जी वर्मा, सौरभ पुरवार, राकेश गुप्ता, के के दुबे, ब्रजेन्द्र पांडेय, छुन्ना मिश्रा, नितेन्द्र सेंगर, डॉक्टर एस एसएस परिहार, स्वतन्त्र अग्रवाल, एवं नगर तमाम लोग मौजूद रहें।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *