Breaking News

कानपुर देहात-आर पी पॉलीप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड,खानपुर खरंजा स्थित फोम गद्दा बनाने वाली…..

प्रेस नोट
======
दिनांक 21/09/2024,शनिवार प्रातः 6, 7 बजे आर पी पॉलीप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड,खानपुर खरंजा स्थित फोम गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री मै कार्य कर रहे मजदूर द्वारा बीड़ी पीने अथवा किन्ही अन्य कारणो से भीषण आग लग गई,जिससे पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई इसमें कार्य करने वाले तीन मजदूर उसी में फस गए जिस कारण से उनकी असमय मृत्यु हो गई,जिनके शव फायर विभाग एवम प्रशासन द्वारा मलबे से बरामद किए गए
एवम इलाज के लिए तीन मजदूरों को हैलेट हॉस्पिटल एवम के जी एम सी लखनऊ भेजा गया गंभीर रूप से घायल तीनो मजदूरों की राह मै ही मृत्यु हो गई।कुछ घायलों का जिला हॉस्पिटल मै इलाज चल रहा है,।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर देहात द्वारा एक बैठक बुला कर मृत्यकों के परिजनों से मिलकर बहुत ही भावुक माहोल मै अपनी संवेदनाये दी गई इस अनहोनी पर किसी का कोई वस नही था,बैठक मै उपस्थित आईआईए अध्यक्ष श्री आलोक जैन,एवम पूर्व अध्यक्ष रोहित बृजपुरिया, डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद सऊद जी, छेत्रिए आधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड श्री मनोज चौरसिया जी, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर श्री रामाशीष जी एवम छेत्रिये पुलिस अधिकारियो की उपस्थिति मै परिजनों को बताया गया की इस गंभीर हादसे मै मृतकों को वापस नहीं लाया जा सकता परन्तु इस प्रकार के हादसों मै सरकारी नियम के अनुसार जो सहायता फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा प्रशासन के निर्देश एवम श्रम विभाग के संरक्षण मै मजदूरों के परिजनों को दिया जाएगा जो परिजनों के द्वारा मांगे जा रहे सहायता राशि से कहीं ज्यादा है,परिजन पूर्ण रूप से संतुष्ट हो कर बैठक से एक भावुक और संवेदनाओं से भरे माहौल से विदा हुए, आईआईए संगठन के पदाधिकारी एवम उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों एवम परिजनों की आंखों मै इस हादसे के कारण आंसू थे, फैक्ट्री प्रबंधन ने बताया उनके द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की गई, उन्होने सभी मानकों को पूरा किया गया था अग्नि समन विभाग मै एनओसी के लिऐ आवेदन किया गया था,जिला उद्योग केंद्र कानपुर देहात द्वारा अग्निसुरक्षा के संदर्भ मै 1000 दिनों का अन्नापति पत्र दिया गया था उसके पश्चात ही उद्योग को क्रियान्वित किया गया।
इस पर जिला उद्योग केंद्र के डिप्यूटी कमिश्नर उद्योग द्वारा बताया गया की उद्योग मै निरीक्षण के संदर्भ मै छुट प्रदान की गई थी।
फैक्ट्री प्रबंधन ने बताया कि वे उस पत्र को अग्नि समन के , सरकार की तरफ से उद्योगों को लगा कर शीघ्र उत्पादन करने के लिए आवश्यक पत्र मानते हैं,उद्योग मै अन्य सभी मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य करवाया गया था।
श्री आलोक जैन आईआईए अध्यक्ष ने बताया अंग्रेजो के जमाने के कानून प्रचलन में है, नैशनल बिल्डिंग कोड मै इतनी खामियां है की एन ओ सी लेने मै उद्योगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है, ज्यादातर उद्योगों को इसके अनुरूप निर्माण संभव नहीं होता।जिस कारण से अग्नि समन अन्नापत्ति पत्र समय से निर्गत नही किया जाता है।
पूर्व अध्यक्ष आईआईए रोहित बृजपुरिया ने बताया की नैशनल बिल्डिंग कोड मै व्यवहारिक बदलाव के लिए आईआईए द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे है ।
मृतकों के परिजनों को सहायता राशि का भुगतान माननीय कैबिनेट मंत्री उद्योग श्री राकेश सचान द्वारा किया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया इस प्रकार के हादसों मै सरकार की तरफ से भी मदद मिलती है जो परिजनों को दिलवाई जाएगी।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *