Breaking News

कानपुर देहात-विपणन वर्ष 2024-25 हेतु गेहॅू की उपज का समर्थन मूल्य निर्धारित

विपणन वर्ष 2024-25 हेतु गेहॅू की उपज का समर्थन मूल्य निर्धारित

 

कानपुर देहात

आगामी रबी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहॅू की उपज हेतु समर्थन मूल्य रू0 2275 प्रति कु0 निर्धारित किया गया है। भारत सरकार द्वारा गेहॅू के समर्थन मूल्य में रू0 150 रू0 प्रति कु0 की व्यापक वृद्धि की गयी है। गेहॅू विक्रय हेतु पंजीकरण/नवीनीकरण 01 जनवरी, 2024 से प्रारम्भ है। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों को गेहॅू विक्रय से पूर्व खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in अथवा विभाग के मोबाइल ऐप UP KISAN MITRA पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। गेहॅू बिक्री हेतु ओ0टी0पी0 (O.T.P.) आधारित पंजीकरण की व्यवस्था है। कृषक बन्धु पंजीकरण हेतु वर्तमान मोबाइल नम्बर ही अंकित कराएं एवं एस0एम0एस0 द्वारा प्रेषित ओ0टी0पी0 (O.T.P.) भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें। वर्तमान में संचालित धान क्रय केन्द्रां पर किसानों हेतु निः शुल्क पंजीकरण/नवीनीकरण किये जाने की सुविधा उपलब्ध है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद में गेहूॅ खरीद हेतु 53 क्रय केन्द्र यथा-ब्लाक अकबरपुर में 06, सरवनखेड़ा- 04, मैथा-04, डेरापुर-5, झींझक-07,रसूलाबाद-08, राजपुर-03, संदलपुर-03, अमरौधा-09 व मलासा-04 केन्द्र अनुमादित हैं। गेहॅू के मूल्य का भुगतान गेहूॅं विक्रय के 48 घण्टे के अन्दर कृषकों के आधार लिंक बैंक खाते में पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से किये जाने की व्यवस्था है। कृषक का बैंक खाता आधार सीडेड(अर्थात बैंक खाता आधार से जुड़ा हो) एवं बैंक द्वारा एनपीसीआई पोर्टल पर मैप एवं सक्रिय होना आवश्यक है। कृषकगण आगामी गेहॅू खरीद में सरकारी गेहॅू क्रय केन्द्रों पर गेहूूॅ विक्रय कर अपनी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त करें।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *