Breaking News

औरैया-जिला बार एसोसिएशन महामंत्री की मांग पर पालिकाध्यक्ष ने वार्ड का किया निरीक्षण

जिला बार एसोसिएशन महामंत्री की मांग पर पालिकाध्यक्ष ने वार्ड का किया निरीक्षण

जलभराव से निजात को जल निकास नाली सड़क बनवाने का दिया भरोसा

औरैया। जिला बार एसोसिएशन औरैया के महामंत्री की औरैया नगर के वार्ड आर्यनगर में जलभराव से निजात के लिए जल निकास नाली बनवाने व खराब सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग पर पालिकाध्यक्ष ने रविवार को बरसते पानी में मौके पर निरीक्षण कर जल्द समस्या के निराकरण का भरोसा दिया। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री शैलेश कुमार चतुर्वेदी पप्पल द्वारा औरैया शहर के वार्ड नंबर आर्यनगर में जल भराव की समस्या के साथ खराब सड़क की बदहाली से निजात दिलाए जाने की मांग की गई जिस पर नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता सभासद प्रतिनिधि कुलदीप राजपूत आदि ने रविवार को बरसते पानी के बीच उपरोक्त वार्ड में समस्याओं का निरीक्षण किया और जल्द जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के साथ सभी समस्याओं के निराकरण का भी भरोसा दिया। पालिकाध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि खराब सड़क व जल भराव की समस्या का बहुत जल्द निस्तारण करा दिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष के आश्वासन पर जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री शैलेश कुमार चतुर्वेदी ने उन्हें धन्यवाद दिया। इस मौके पर सभासद रिंकी राजपूत अधिवक्ता शिवम शर्मा अनुराग त्रिपाठी सोनू चतुर्वेदी आदि प्रमुख लोग लोगों के साथ वार्ड के बाशिंदे मौजूद थे।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *