Breaking News

कंचौसी,औरैया-बच्चों ने पौधरोपण करके दिया पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश।

बच्चों ने पौधरोपण करके दिया पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश।

 

कंचौसी,औरैया(दैनिक स्वतंत्र निवेश)। पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर ज्ञान कुंज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल जमौली के बच्चों ने अपने स्कूल में और आस-पास पौधे लगाएं और सभी से पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।आजकल बच्चे भी पौधे लगाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्हें भी यह उम्मीद है कि आज हम जो पौधे लगाएंगे, उनसे भविष्य में हमें फल, शीतल हवा, छांव और स्वच्छ वातावरण मिलेगा। वन महोत्सव भारत में प्रति वर्ष जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में एक से सात जुलाई तक मनाया जाता है।
इस अवसर पर अलग-अलग जगहों से आए प्रधान वा अन्य लोगो ने भी वृक्षारोपण किया।जिसमे लुखड़पुरा प्रधान मुकेश राजपूत करौंदा, डीलर हरिबाबू, प्रबंधक दीपप्रकाश राजपूत, डायरेक्टर आरके शुक्ला, प्रधानाचार्य एमके अर्जुन, उपप्रधानाचार्या बीना त्रिपाठी, कोऑर्डिनेटर अभिषेक शुक्ला, अध्यापक हरिविलास, बृजेन्द्र पाल, विशाल यादव, अनूप सिंह, देवकरण एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। बच्चों ने कहा कि वन महोत्सव पर पौधे लगाकर उद्देश्य की पूर्ति की जाती है। जैसे वैकल्पिक ईंधन व्यवस्था समस्या का समाधान भूमि संरक्षण है, तो लोगों में पेड़ों के प्रति जागरूकता की शिक्षा का देना भी आवश्यक है। कहा कि पेड़ लगाना प्रदूषण को रोकने में सबसे अच्छा रास्ता है। वन महोत्सव जीवन में उत्सव की तरह मनाया जाता है। भारत में धरती माता की रक्षा के लिए धर्मयुद्ध की तरह शुरू किया गया, यह वन महोत्सव पेड़ों का उत्सव ही है।आयुर्वेद के अनुसार पेड़ पौधों की सहायता से मानव को स्वस्थ एवं दीर्घायु किया जा सकता है। तीव्र गति से जनसंख्या बढ़ने तथा राष्ट्रों के औद्योगिक विकास कार्यक्रमों के कारण पर्यावरण की समस्या गंभीर हो रही है।- बीना त्रिपाठी
वृक्षों पर अनेक प्रकार के पक्षी अपना घोंसला बना कर रहते हैं और उनकी कल – कल मधुर ध्वनि पर्यावरण में मधुरता घोलती है। अनेक प्रकार के स्वाद भरे फल हमारे भोजन को रसमय और स्वादिष्ट बनाते हैं।- आर के शुक्ला
वृक्षों की भारी मात्रा में कटाई से जलवायु बदल रही है। तापमान भी प्रभावित हो रहा है। कार्बन डाई आक्साइड गैस की मात्रा बढ़ रही है, इसे भी भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य को खतरा है।- प्रबंधक दीप प्रकाश
वृक्ष हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। यह हमारे द्वारा छोड़े गए कार्बन डाई आक्साइड गैस को खींच लेते हैं और हमें आक्सीजन देते हैं।- प्रधान मुकेश राजपूत

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *