Breaking News

कानपुर देहात-राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अकबरपुर, में 21 फरवरी को रोजगार मेले का होगा आयोजन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अकबरपुर, में 21 फरवरी को रोजगार मेले का होगा आयोजन

 

 

कानपुर देहात

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अकबरपुर, कानपुर देहात में दिनांक 21.02.2024 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में एनडब्लूएफपी लिमिटेड, रनिया, कानपुर देहात, फ्रंटियर एलॉय स्टील लिमिटेड, रनिया, कानपुर देहात आदि अधिष्ठान प्रतिभाग कर रहे हैं, कंपनियों में आईटीआई के पास आउट अभ्यर्थी फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वल्ेडर, एवं अन्य व्यवसाय के पास आउट अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। जिसमे 8050 से 10,000.00 प्रति माह का वेतन निर्धारित किया है। 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अकबरपुर, प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों तथा उनकी छाया प्रति के साथ दिनांक 21.02.2024 को प्रातः 10ः00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अकबरपुर, कानपुर देहात में प्रतिभाग कर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *