Breaking News

फफूँद,औरैया-पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर घर जा रहा युवक दुर्घटना मे हुआ घायल

पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर घर जा रहा युवक दुर्घटना मे हुआ घायल

क्षेत्र के गाँव केशमपुर के सामने वैन औऱ स्कूटी मे हुई आमने सामने टक़्कर

घटना स्थल से चालक कार छोड़कर भागा

 

फफूँद,औरैया। थाना क्षेत्र के एक गाँव के सामने स्कूटी सवार युवक औऱ कार मे आमने सामने टक़्कर हो जाने से युवक घायल हो गया, युवक पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर अपने घर जा रहा था। शनिवार को बाबरपुर निवासी युसूफ खान का 22 वर्षीय पुत्र अमन खान फफूँद से पहली पाली की परीक्षा देकर अपने घर बाबरपुर जा रहा था, गाँव केशमपुर के सामने पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही वैन कार से आमने सामने टक़्कर हो गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही चालक कार छोड़कर घटना स्थल से भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस व एम्बुलेंस को फोनकर सूचना दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई, घायल युवक के परिजनों को सूचना दी गई है, घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *