Breaking News

कालपी(जालौन)-रेलवे अंडरपास सड़क में कीचड़ तथा अंधेरे से राहगीरों की बढ़ी समस्या

रेलवे अंडरपास सड़क में कीचड़ तथा अंधेरे से राहगीरों की बढ़ी समस्या

कालपी(जालौन)। तहसील भवन एवं इंडस्ट्रियल एरिया के लिए आने जाने वाले रेलवे अंडरपास की सड़क में अंधेरा तथा जलभराव होने के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में कीचड़ होने के कारण बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो रहें हैं।

कालपी नगर से तहसील भवन, न्यायिक भवन, इंडस्ट्रियल एरिया, तरीबुलदा, गुलौली तथा बगिया जाने के लिए रेलवे अंडरपास से होकर जाना पड़ता है। बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार तथा वरिष्ठ अधिवक्ता अपूर्व शरद श्रीवास्तव ने बताया कि अंडरपास के नीचे सड़क में जलनिकासी का कोई उचित प्रबंध नही है। सड़क के दोनों किनारों में मिट्टी भी बहकर अंडरपास के नीचे जमा हो गई हैं। बरसात का पानी अंडरपास सड़क के ऊपर से होकर निकलता है, जिस कारण अंडरपास सड़क में कीचड़ हो जाता हैं। पैदल चलना तो दूर बाइक से निकलना भी दूभर हो जाता है, बाइक चालक गिरकर आये दिन चुटहिल हो जाते हैं। हाथ कागज निर्माता समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, राजू पतारा आदि उद्यमियों ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया के कारखानों में दिनरात उद्यमियों, कारोबारियों तथा मजदूरों का आना जाना लगा रहा है। कीचड़ युक्त अंडरपास होने से आवागमन में काफी समस्या होती हैं। अंडरपास के नीचे लाइट ना होने से अंधेरा छाया रहता हैं। उन्होंने कहा कि अंडरपास में रोशनी तथा सफाई की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *