Breaking News

कानपुर देहात रसूलाबाद पुलिस के प्रयासों सेसाइबर ठगी के शिकार

कानपुर देहात

रसूलाबाद पुलिस के प्रयासों सेसाइबर ठगी के शिकार पीड़ित के बैंक खाते में वापस मिले 45000 रुपए
उपरोक्त धनराशि वापस लौटते ही पीड़ित ने जनपद कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के नेतृत्व, एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय के मार्गदर्शन में जनपद वासियों को मिल रही बेहतरीन पुलसिंग व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए जनपद कानपुर देहात की पुलिस को ज्ञापित किया धन्यवाद

नवीन मोबाइल बिल्हौर रोड रसूलाबाद कानपुर देहात

कानपुर देहात…

आवेदक से क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड पॉइंट को खाते में ट्रान्सफर करने की बात कहकर आवेदक से ओ.टी.पी. प्राप्त कर फ्रॉड करने के मामले में थाना रसूलाबाद पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) ने कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के खाते में कुल धनराशि 45,000 रूपों को वापस करा दिया…
मालूम हो कि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, आलोक सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेन्ज, कानपुर, हरीश चन्दर के कुशल मार्गदर्शन में व पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात अरविन्द मिश्र के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में साइबर क्राइम से सम्बन्धित घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, शिकायतकर्ता वीरेश चन्द्र गुप्ता पुत्र श्री रामसनेही निवासी वार्ड नम्बर 10 कबीर नगर, कस्बा व थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात के द्वारा दिनांक 19.10.2024 को उनके क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड पॉइंट को बैंक खाते में ट्रान्सफर करने की बात कहकर शिकायतकर्ता से ओ.टी.पी. प्राप्त कर 46,056 रुपये का फ्रॉड करने की शिकायत एन.सी.आर.पी. पोर्टल पर की गयी थी। उक्त शिकायत पर जांच एवं कार्यवाही के क्रम में थाना रसूलाबाद पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा शिकायतकर्ता की धनराशि ₹ 45,000 को खाते में वापस कराया गया। पुलिस की कार्यवाही की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए शिकायतकर्ता ने थाना रसूलाबाद पुलिस का धन्यवाद दियाहै। थाना प्रभारी रसूलाबाद ने थाना
थाना क्षेत्र के आम जनमानस से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है…

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *