Breaking News

कानपुर देहात.-खेलें भी और खिलें भी के तहत परिषदीय विद्यालयों को दी गई धनराशि

खेलें भी और खिलें भी के तहत परिषदीय विद्यालयों को दी गई धनराशि

 

 

कानपुर देहात…..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया-फिट इंडिया अभियान को प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में गति दी जाएगी। यहां पढ़ने वाले बच्चों को पारंपरिक खेलों के साथ ही एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज व कैरम आदि में भी दक्ष बनाया जाएगा। खेलकूद सामग्री खरीदने के लिए 89.43 करोड़ रुपये का बजट जारी किए गए हैं। परिषदीय विद्यालयों की दशा व दिशा सुधारने के लिए कई स्तरों पर काम हो रहे हैं। इसी के तहत अब खेलकूद गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। जिससे यहां के बच्चे राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं व पैरालंपिक में भी दम दिखाने के लिए तैयार किए जा सकें।शासन के निर्देशानुसार हर उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें खेलकूद प्रभारी शिक्षक और खेलों में रुचि रखने वाले 10 विद्यार्थी होंगे। इस क्लब के जरिये पारंपरिक खेलों खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबाल व हैंडबाल को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं विद्यालय स्तर पर शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, ब्लाइंड क्रिकेट व दिव्यांगों से जुड़ी खेलकूद गतिविधियां होंगी। इन विद्यालयों के विद्यार्थी भी राज्य और राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। इससे पहले अंतरविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बताया कि बजट जारी कर सभी बीएसए को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों व शिक्षकों के सुझाव से सामग्री खरीदते हुए खेलकूद गतिविधियां आयोजित करें….

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *