Breaking News

कानपुर देहात-कितने योग्य हैं गुरुजी हमारे शिक्षक फोटो फ्रेम में होगा खुलासा

कितने योग्य हैं गुरुजी हमारे शिक्षक फोटो फ्रेम में होगा खुलासा

 

 

कानपुर देहात……शासन की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए नया आदेश जारी किया गया है। अब परिषदीय स्कूलों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की उपलब्धियां बताने के लिए फोटो फ्रेम लगवाए जाएंगे। हमारे शिक्षक फोटो फ्रेम में फोटो, शैक्षिक योग्यता, आवंटित कक्षा, मोबाइल नंबर और जीते गए पुरस्कारों का संपूर्ण विवरण होगा। फोटो फ्रेम लगाए जाने से शिक्षकों के प्रति न सिर्फ सम्मान का भाव बढ़ेगा बल्कि उनकी उपलब्धियां भी सभी के सामने आएंगी। राज्य शिक्षक पुरस्कार व राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं के बारे में अभिभावक व आसपास के लोगों को भी जानकारी मिलेगी। शिक्षकों की योग्यता की पोल भी खुल जाएगी। शासन परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन्हें शीघ्र विद्यालयों में लगवाया जाए। शिक्षकों की उच्च गुणवत्ता की फोटो खिंचवाई जाए और उसे अच्छे फोटो फ्रेम में लगवाया जाए। सभी विद्यालयों में इसे लगवाने के लिए कुल 10.27 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। यह सभी फोटोफ्रेम कक्षा-कक्ष के भीतर लगाए जाएंगे ताकि विद्यार्थी, विद्यालय में प्रवेश करने वाले अभिभावक और निरीक्षण करने वाले अधिकारी इसे आसानी से देख सकें। अच्छे शिक्षकों को छांटकर उन्होंने किस तरह यह उपलब्धि हासिल की यह दूसरे शिक्षकों को भी बताया जाएगा और उन्हें पुरस्कार जीतने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यही नहीं स्कूलों में किए जा रहे नव-प्रयोगों को भी शिक्षक आपस में साझा करेंगे….

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *