Breaking News

कानपुर देहात-हत्या के मामले में वांछित एक इनामीआरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के मामले में वांछित एक इनामीआरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक नाजायज तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर किए हैं बरामद

 

कानपुर देहात….. थाना भोगनीपुर पर पंजीकृत अभियोग में वांछित चल रहे एक नफर अभियुक्त को थाना पुलिस ने एकअदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया ….गिरफ्तारअभियुक्त पर 20,000 रुपये ईनाम घोषित था…….बताते चलें कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर, आलोक सिंह व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर, जोगन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु एवं वाँछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना भोगनीपुर पर पंजीकृत अभियोग 291/2023 धारा 304/504 भा0द0वि0 में वांछित चल रहे 20,000 रुपये के ईनामिया अभियुक्त कल्लू उर्फ जितेन्द्र पुत्र पतरावल कुशवाहा निवासी ग्राम रनियां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात उम्र 36 वर्ष को थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर शनिवार को 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ बिदखुरी मोड थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार कर लिया….पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 54/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है…. एवंगिरफ्तार शुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है….. गिरफ्तार अभियुक्त में पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान बताया कि दिनांक 28.08.2023 को उसका और उसकी पत्नी आयुषी कुशवाहा का आपस में विवाद हो रहा था। जिसको देख श्रीमती निर्मला देवी पत्नी अर्जुन निवासी ग्राम रनियां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात उसकी पत्नी को बचाने आयी थीं तो बीच में आने के कारण उसने गुस्से में डण्डा मारा जो कि निर्मला देवी के लग गया था और उनके चोट आ गयी थी। वह डर के कारण वहाँ से डण्डा फेंक कर भाग गया था। उसे याद नहीं कि डण्डा कहाँ फेका था बाद में उसे पता चला कि निर्मला देवी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी तमंचा रखने के बारे में पूछा गया तो बताया कि वह वह लोगों को डराने धमकाने और अपनी सुरक्षा के लिए रखता है . उसके ऊपर इनाम घोषित था जिस कारण से वह भाग रहा था जिसे शनिवार को पुलिस ने विदखुरी मोड थाना भोगनीपुर से गिरफ्तार कर लिया…. उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने मेंउ0नि0 रमेशचन्द्र थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात, हे0कां0 523 अवनीश कुमार थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात,
का0 245 सन्तोष कुमार थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात का सराहनीय योगदान रहा……

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *