Breaking News

कानपुर देहात-रनियां में हाईवे ओवर ब्रिज मामला : सांसद की मौजूदगी में हुई वार्ता रही बेनतीजा

रनियां में हाईवे ओवर ब्रिज मामला : सांसद की मौजूदगी में हुई वार्ता रही बेनतीजा

117 भवन दुकानों को हटाने के लिए नहीं बनी सहमति

कानपुर देहात। नगर से निकले हाईवे पर तेज वाहनों के बीच सड़क पार करने से कई हादसे हो चुके हैं। यहां ओवर ब्रिज प्रस्तावित है, मगर जगह उपलब्ध नहीं होने से निर्माण की प्रक्रिया अटकी है। एनएचएआई की पहल पर सांसद की मौजूदगी में थाना परिसर में हाईवे सीमा में चिह्नित मकानों व दुकानों के स्वामियों से वार्ता बेनतीजा रही।
एनएचएआई की ओर से रनियां में हाईवे के दोनों ओर 117 मकान और दुकानें हैं।एनएचएआई 117 लोगों को वर्ष 2018, 2022, 2024 में अतिक्रमण हटाने का नोटिस दे चुका है। कई बार हाईवे की राजस्व टीम के साथ नापजोख कराई जा चुकी है।
भवन व दुकान स्वामियों के निर्माण हटा लेने पर सहमत नहीं होने से ओवर ब्रिज नहीं बन सका है। सोमवार को अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले की मौजूदगी में एनएचएआई परियोजना निदेशक अमन रोहिल्ला, एएसपी राजेश पांडेय, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन हेमंत कुमार सिंह, एसडीएम सदर अवनीश कुमार सिंह ने चिह्नित 117 भवन व दुकान स्वामियों से वार्ता की।
बैठक में विष्णु कुमार गुप्ता, पप्पू शर्मा, अभिषेक सिंह, अंकित गुप्ता, सोनू मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, विपिन गुप्ता, शीलू सिंह, रजत सिंह, विजय गुप्ता ने पक्ष रखा। राकेश त्रिपाठी ने कहा कि एनएचएआई मुआवजा देने की बात पर चुप्पी साध लेता है।
सोनू मिश्रा ने कहा कि अधिकांश लोगों के पास बैनामा हैं।
2002 में रनियां के ही लोगों को मुआवजा मिला था। अब एनएचएआई मुआवजा क्यों नहीं दे रहा है। सांसद ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन हेमंत कुमार सिंह से हाईवे से जुड़े अभिलेख मांगे, मगर वह कोई अभिलेख नहीं दिखा सके।
इस पर सांसद ने नाराजगी जताई। बैठक बेनतीजा रहने पर सांसद ने नवंबर में दोबारा बैठक बुलाने को कहा। परियोजना निदेशक अमन रोहिल्ला ने बताया कि लोक निर्माण विभाग सड़क सीमा को लेकर अभिलेख नहीं प्रस्तुत कर सका तो कोई निर्णय नहीं निकल पाया।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *