Breaking News

अलग अलग खास खबरें

अलग अलग खास खबरें

➡️लखनऊ, 3 अगस्त से विधानमंडल का मानसून सत्र, 4 अगस्त को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा, 4 अगस्त को 12.20 बजे पेश होगा अनुपूरक बजट, अनुपूरक बजट में कुछ नई घोषणा हो सकती है, 6 अगस्त को अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा, संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट भी रखी जाएगी।

➡️लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर किया पोस्ट, भगवान शिव की आराधना का पर्व- सीएम, उपासना को समर्पित पावन श्रावण मास-मुख्यमंत्री, श्रावण मास आज से प्रारंभ हो रहा है- मुख्यमंत्री, ‘आत्मिक उन्नयन, संयम, साधना का अवसर’, सभी भोले भक्तों का हार्दिक अभिनंदन- मुख्यमंत्री, सभी कांवड़ियों का हार्दिक अभिनंदन- सीएम, महादेव सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें-मुख्यमंत्री, सभी के जीवन में पुण्य का संचार हो-मुख्यमंत्री

➡️गाजीपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जिले में, मुहम्मदाबाद हेलीपैड पहुंचेंगे, पर स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी देखेंगे, मंडी समिति में बने मंच पर पहुंचेंगे, विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास/लोकार्पण,लाभार्थियों को प्रमाणपत्रों का करेंगे वितरण, 11.30-12 बजे तक जनसभा को करेंगे संबोधित

➡️➡️अब तक के खास समाचार पार्ट 2➡️➡️

➡️बागपत, संदिग्ध हालत में गर्भवती महिला की मौत, बीमारी से जताई जा रही मौत की आशंका, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, दोघट थाना क्षेत्र के गांगनौली का मामला

➡️देहरादून, नंदा की चौकी पुल का एप्रोच रोड धंसा, पुल का एप्रोच रोड 16 दिन में ही धंसा, 16 करोड़ की लागत से बना था पुल, भारी बारिश के बाद धंसी एप्रोच रोड, रोड धंसने से स्थानीय लोगों में आक्रोश, सीएम धामी ने जांच के दिए आदेश, 3 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश, अधिकारियों,ठेकेदार से मांगा स्पष्टीकरण, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- सीएम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-मुख्यमंत्री

➡️बाराबंकी, LLB पास युवक ने शादी छोड़ चुनी समाज सेवा, राहुल खान 16 साल से चला रहे स्वच्छता अभियान, शादी छोड़ गांव को मॉडल बनाने का लिया संकल्प, साइकिल बनी ‘स्वच्छ भारत जागरूकता रथ’, साइकिल से गांव-गांव पहुंचा रहे स्वच्छता का संदेश, धूप-बारिश से बचाव के लिए साइकिल पर बनाई छत, गंदगी दिखते ही सफाई में जुट जाते हैं राहुल, फतेहपुर ब्लॉक के बसेरा गांव के रहने वाले हैं राहुल

➡️मेरठ, प्रेमिका को 3 गोलियां मार खुद सुसाइड किया, प्रेमी आदित्य की मौत,छात्रा अस्पताल में भर्ती, आदित्य प्रधान लॉरेंस गैंग का हथियार सप्लायर, कोरोना के दौरान इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, प्रेमिका को पता लगा आदित्य शातिर बदमाश, तबसे प्रेमिका ने प्रेमी आदित्य से बनाई थी दूरी, डेढ़ माह पहले ही आदित्य जेल से छूटा था, कल ट्यूशन से लौटते समय छात्रा को रोका था, शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर 3 गोलियां मारी, दूसरी पिस्टल से खुद को भी 2 गोली मार ली, पिछले 4 साल से आदित्य का प्रेम प्रसंग था, मेरठ के जोनल पार्क में सनसनीखेज घटना

➡️सहारनपुर, HC के आदेश की अवहेलना का मामला, रजिस्ट्रार कानूनगो हरिओम पर कार्रवाई की तलवार, सदर तहसील में तैनात हैं हरिओम, HC के आदेश के अनुपालन में लापरवाही का आरोप, खसरा नंबर 25 की भूमि के नामांतरण का विवाद, 3 वारिसों की जगह एक नाम दर्ज करने का आरोप, डीएम ने कानूनगो से मांगा जवाब

➡️बरेली, पत्नी से विवाद के बाद पति ने आत्महत्या की, पत्नी से विवाद के बाद खुद को लगाई आग,मौत, इलाज के दौरान अब्दुल की अस्पताल में मौत, आग लगाकर भागने का वीडियो हुआ था वायरल, फतेगंज पश्चमी क्षेत्र के अंसारी मोहल्ले की घटना

➡️लखनऊ, 4 हत्याओं के दोषी की उम्रकैद सजा बरकरार, 2009 में हरदोई में परिवार के 4 लोगों की हत्या, हाईकोर्ट ने निचली कोर्ट का फैसला बरकरार रखा, चारों की गला घोंट कर हत्या की गई थी

➡️लखनऊ, इंदिरा नहर में मिला शव, नगराम के समेसी में शव मिलने से सनसनी, सूचना के बाद नहीं पहुंची नगराम पुलिस

➡️दिल्ली, नीट पेपर लीक मामला, FTC कोर्ट में दस्तावेज नहीं दे सकी CBI, अब 3 अगस्त को होगी अगली सुनवाई, दस्तावेज उपलब्ध न कराने के कारण देरी, 3 दिन में दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश

➡️मुजफ्फरनगर, सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, युवक ने अवैध तमंचे के साथ फोटो डाला, नई मंडी के मखियाली का बताया जा रहा युवक, मुजफ्फरनगर की नई मंडी क्षेत्र का मामला

➡️अयोध्या, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला, नए सिरे से होगी जांच, नई SIT की बैठक, नई बनी SIT ने वर्चुअल बैठक की, ट्रस्ट, बैंक कर्मियों की भूमिका पर चर्चा, जुटाए गए साक्ष्यों के बारे में जानकारी ली

➡️दिल्ली, रोहिणी में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, हथियार के साथ 2 शूटर गिरफ्तार, हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़ा शूटर अरेस्ट, जबकि दूसरा नाबालिग बताया जा रहा, दोनों शूटरों के पास से 2 पिस्टल बरामद, जोगिंदर डबास हत्याकांड में भी थे शामिल

➡️देहरादून, उत्तराखंड परिवहन निगम की नई पहल, नोएडा-गुड़गांव रूट पर जल्द शुरू होगी बस सेवा, नौकरीपेशा लोगों की सुविधा को देखते हुए फैसला, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दी जानकारी, नोएडा और गुड़गांव जाने वालों को मिलेगा सीधा लाभ

➡️बागपत, दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर हादसा, कार केलों से भरी खड़े ट्रक में घुसी, हादसे में 2 युवकों की मौत, 4 घायल, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा

➡️कौशाम्बी, सड़क पर नहीं जल निकासी का साधन, साधन नहीं होने से सड़क पर भरा गंदा पानी, जलभराव से लोगों की बढ़ी मुश्किलें, गंदा पानी से बढ़ा बीमारियों का खतरा, नेवादा ब्लॉक के पुरखास गांव का मामला

➡️फतेहपुर, स्कूल में प्रदर्शन के बाद 10वीं की छात्रा लापता, सर्वोदय कॉलेज की छात्राओं ने प्रदर्शन किया था, किशनपुर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया, स्कूल में समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था, प्रदर्शन के बाद घर लौटते समय लापता हुई छात्रा

➡️दिल्ली, प्रदर्शनों में पैलेट गन इस्तेमाल रोकने की याचिका, रोक की मांग वाली याचिका पर आज सुनवाई, CJP प्रदर्शन में हुआ था पैलेट गन का इस्तेमाल, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी मामले की सुनवाई, मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

➡️लखनऊ, समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन आज, आज दोपहर 2 बजे विशाल प्रदर्शन होगा, कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, आज 1090 चौराहे पर प्रदर्शन करेंगे

➡️लखनऊ, कैसरबाग रोडवेज वर्कशॉप में बड़ा हादसा, बस बैक करते समय कर्मचारी बस की चपेट में आया, कर्मचारी राकेश रावत गंभीर रूप से घायल, डॉक्टरों ने राकेश रावत को मृत घोषित किया, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार, बेटे अनुज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

➡️लखनऊ, करोड़ों के सोने की हेराफेरी का मामला, मणप्पुरम ज्वैलर्स गोल्ड गबन मामले में गिरफ्तारी, सह-अभियुक्त राम आशीष गुप्ता गिरफ्तार, 18.531 किलो 22 कैरेट सोने के गबन का आरोप, थोक कारोबारियों से मिलीभगत का आरोप, दिसंबर 2024 में दर्ज हुआ था मुकदमा, मणप्पुरम के जीएम ने कराई थी एफआईआर, मुख्य आरोपी कमल सिंह पहले ही गिरफ्तार

➡️लखनऊ, पवित्र सावन महीने की आज से शुरुआत, सावन के साथ कांवड़ यात्रा की शुरुआत, यूपी में कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा कड़ी, कांवड़ यात्रा पर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, ड्रोन, CCTV से कांवड़ यात्रा पर रहेगी नजर, यूपी के शिवालयों में भारी भीड़, सावन के पहले दिन जलाभिषेक जारी, भोले के जलाभिषेक के लिए उमड़ रहे भक्त

➡️रायबरेली, पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, पीड़ित को पीट-पीट कर किया घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡️रायबरेली, तेज रफ्तार बाइक सवार मवेशी से टकराई, बाइक में सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर की घटना

➡️मुजफ्फरनगर, पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो बदमाश अरविंद और पारुल घायल, पुलिस ने चार बदमाशों को किया अरेस्ट, बैंक में सेंध लगाकर चोरी का था प्रयास, सभी 6 बदमाशों पर चोरी समेत गंभीर केस, कब्जे से कार, 9 कुंटल तार हुआ बरामद, शाहपुर क्षेत्र के दिनकरपुर मार्ग पर मुठभेड़

➡️प्रयागराज, पति-पत्नी के अपहरण का मामला आया सामने, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वारदात टली, पुलिस ने कार समेत 3 आरोपियों को पकड़ा, रेलवे स्टेशन के पास होटल में रुका था दंपती, खांसी की दवा लेने निकले थे दोनों, कार सवार पर जबरन कार में बैठाने का आरोप, पुलिस की सक्रियता से घबराए आरोपी, दंपती को कार से धक्का देकर फरार हुए, पीड़ित का मोबाइल कार में छूट गया, मोबाइल ट्रेस कर पुलिस आरोपियों तक पहुंची, सिटी जोन के करेली थाना क्षेत्र का मामला

➡️सीतापुर, पैसों के लेनदेन में दो पक्षों में चली गोली, गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर सहित 2 लोग घायल, NH 30 पर हुई 4 राउंड फायरिंग से हड़कंप, हिस्ट्रीशीटर बबलू को CHC में कराया भर्ती, पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में, मीट बिक्री, ब्याज के रुपयों के विवाद में चली गोली, महोली कोतवाली क्षेत्र के उरदौली का मामला

➡️संभल, पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, आरोपी सूरज गौ तस्करी में चल रहा था फरार, वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी से मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी हुआ घायल, कोतवाली बहजोई क्षेत्र के पास मुठभेड़

About sach-editor

Check Also

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का 41वाँ दीक्षांत समारोह माननीय राज्यपाल महोदया की अध्यक्षता में संपन्न माननीय राज्यपाल महोदया ने कानपुर देहात के जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानि  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर का 41वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर कानपुर

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का 41वाँ दीक्षांत समारोह माननीय राज्यपाल महोदया की अध्यक्षता में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *