Breaking News

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश

28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी

गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश

संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक।

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक।

जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी, शिक्षा विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ आधारित गतिविधियों के साथ-साथ घर-घर सम्पर्क कर ऐसे 0 से 05 वर्ष के बच्चों की पहचान सुनिश्चित की जाए जो किसी कारणवश अभियान से छूट गयें हैं। उन्होंने जनजागरूकता गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने स्वास्थ्य समिति की बैठक की, जिसमें पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव बढ़ाने, मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने तथा जननी सुरक्षा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा मातृत्व मृत्यु के मामलों में संवेदनशीलता के साथ प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। सभी एमओआईसी को संस्थागत प्रसव बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास करने तथा आरसीएच पोर्टल पर अद्यतन डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि आरबीएसके टीम कमजोर एवं कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को मेडिकल कॉलेज में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं विद्यार्थियों एवं मरीजों को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। टीवी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत गांवों में संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग अभियान चलाकर तथा चिन्हित मरीजों को उपचार से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड के धारकों हेतु जारी टोल फ्री नम्बर 14555/1800-111-565 पर फोन मिलाकर दी जा रही सुविधाओं व प्रतिक्रिया को जाना, उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जनता अपने नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल पर जाकर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकते है। इसके अतिरिक्त टीकाकरण, आभा आईडी, टीवी उन्मूलन, तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट निर्धारित समयावधि में पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए तथा लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा जनहित में दिये जा रहे स्वास्थ्य सुविधाओं को जनता तक पहुंचाना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है, इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलिता बर्दाश्त नही की जायेगी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा० जय गोविन्द, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, एसीएमओ डा० सुखलाल वर्मा, डिप्टी सीएमओ डा० आशीष बाजपेयी, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं सभी एमओआईसी उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत विकास भवन में सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में जनपद कानपुर देहात में संचालित ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ के अंतर्गत विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में विकास भवन में सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नशे की समस्या केवल व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि ‘नशे से दूर रहें, खुशहाल जीवन चुनें, स्वस्थ युवा, समृद्ध भारत’ का संदेश प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जन-जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने का आह्वान किया।

नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत विकास भवन में सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *