Breaking News

कानपुर देहात-एसपी से मिले व्यापारी, चोरी का खुलासा करने की मांग

एसपी से मिले व्यापारी, चोरी का खुलासा करने की मांग

कानपुर देहात। पुखरायां के व्यापारी नितेश गुप्ता के घर में लाखों की चोरी का खुलासा न होने पर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अनुभव अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति से मिलने पहुंचा। व्यापारियों ने एसपी से मिलकर जल्द खुलासे की मांग की। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अनुभव अग्रवाल ने बताया कि लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में दहशत है। अगर जल्दी खुलासा न हुआ तो व्यापारी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएगा। इस पर एसपी ने व्यापारियों को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। इस दौरान नितेश गुप्ता, प्रशांत ओमर, श्याम मोहन, दुबे श्यामू गुप्ता, रामचंद्र अग्रवाल, सूर्यकांत त्रिपाठी आदि रहे।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *