Breaking News

कानपुर देहात-घायल मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौत

घायल मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौत

 

कानपुर देहात(दैनिक स्वतंत्र निवेश)। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर निवासी सुशील (32) कालपी में रहकर मजदूरी करता था। 30 जून की शाम को काम करने के बाद पैदल कमरे पर लौट रहा था। इसी दौरान पिपरी के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में ले आए। जहां सोमवार देर शाम को उसकी मौत हो गई। अनहोनी पर पत्नी रेशमा, बेटा सौरभ व पिता रमेश रोने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। अकबरपुर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि परिजन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में कार्रवाई घटना से संबंधित थाना में की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *