Breaking News

कालपी(जालौन)-गौशाला समेत 5 अलग अलग स्थानों में लगी आग को पानी छिड़क कर काबू पाया

गौशाला समेत 5 अलग अलग स्थानों में लगी आग को पानी छिड़क कर काबू पाया

कालपी(जालौन)

कालपी तहसील क्षेत्र में एक गौशाला समेत 5 अलग-अलग स्थानों अग्निकांड की घटनाएं हो गई। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी ।

अग्निशमन अधिकारी एम पी वाजपेई ने बताया कि ग्राम चमारी में स्थित गौशाला में अज्ञात कारणों की वजह से आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन केंद्र उरई से दमकल कर्मी अग्नि शमन वाहन लेकर मौके पर पहुँचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम नाका में खेतों में आग लग गई। अग्निशमन केंद्र कालपी के प्रभारी महेंद्र प्रताप बाजपेई की टीम ने पानी का छिड़काव कर के आग पर काबू पाने में कामयाबी हासिल की। कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैनूपुर में जंगल में भी आंग लगने की घटना हुई। रविवार को ग्राम बरखेड़ा में खेत में आग लगने की घटना हो गई।इसी तरह मध्य रात में जोल्हूपुर हाइवे रोड के पास खेतों में आग लग गई। अग्निशमन वाहन के साथ मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने पानी का छिड़काव कर के आग बुझाने में कामयाबी हासिल की।
दमकल कर्मियों को अलग अलग स्थानों में लगी आग को बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। विनोद नायक, फायरमैन रवि प्रकाश, वीरेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, आदि कर्मचारियों की टीम आग को बुझाने में जुटे रहे।

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *